विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी के पैतृक गांव ल्वाली में यादें ताजा, ग्रामीणों को माही पर गर्व

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:48 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 09:01 AM (IST)

आईपीएल से संन्यास की चर्चा के बीच महेंद्र सिंह धोनी के पैतृक गांव ल्वाली (अल्मोड़ा) में उनकी यादें ताजा हो ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा की जैंती तहसील के ल्वाली गांव से ताल्लुक रखने वाले भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी, शांत स्वभाव और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है।

उनके आईपीएल से संन्यास लेने के ऐलान के बाद पैतृक गांव ल्वाली में भी इस फैसले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धोनी ने अपनी उपलब्धियों से न केवल भारतीय क्रिकेट का गौरव बढ़ाया, बल्कि अपने पैतृक गांव को भी देश-दुनिया में पहचान दिलाई है।

धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने विश्व क्रिकेट में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। उनका क्रिकेट सफर आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि उनके पिता पान सिंह धोनी वर्ष 1970 के दशक में नौकरी के सिलसिले में रांची चले गए थे। इसके बाद परिवार वहीं बस गया। हालांकि, समय के साथ गांव में परिवार का प्रत्यक्ष जुड़ाव कम हुआ है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच धोनी को लेकर आज भी खास लगाव और गर्व का भाव है।

गांव की मिट्टी से आज भी जुड़ाव

महेंद्र सिंह धोनी का अपने पैतृक गांव से जुड़ाव भी ग्रामीणों के लिए खास मायने रखता है। वर्ष 2023 में वह अपने परिवार के साथ ल्वाली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव के देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्वजन के साथ कुछ समय बिताया। आज भी गांव के लोग उनके आगमन से जुड़ी यादों को गर्व के साथ साझा करते हैं।

यह भी पढ़ें- 'आपके साथ खेलना मेरे लिए खुशी की बात', एमएस धोनी के IPL संन्यास पर सचिन तेंदुलकर ने किया भावुक पोस्ट

यह भी पढ़ें- सुरेश रैना ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे बड़ा ब्रांड, घुटने की चोट को लेकर भी किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।