सुरेश रैना ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे बड़ा ब्रांड, घुटने की चोट को लेकर भी किया खुलासा
सुरेश रैना ने एमएस धोनी को आईपीएल का सबसे बड़ा ब्रांड बताया और उनके संन्यास के पीछे की वजह घुटने ...और पढ़ें

सुरेश रैना-एमएस धोनी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास के बाद उनके सबसे करीबी दोस्त सुरेश रैना ने उन्हें आईपीएल का सबसे बड़ा ब्रांड बताया है। रैना ने ये भी माना कि उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर धोनी से बहुत कुछ सीखा लेकिन एक इंसान के तौर उन्होंने और अधिक सीखा है। रैना ने धोनी की चोट को लेकर भी बात की और बताया कि उन्होंने नहीं खेलने का फैसला क्यों किया?
धोनी ने आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट सामने आने से पहले संन्यास का एलान किया था। उन्होंने फ्रेंचाइजी को बताया था कि चोटों से परेशान रहने की वजह से उन्होंने ऐसा फैसला किया है। धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे, जिसके बाद आगामी सीजन से पहले उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया। अब रैना ने उनको लेकर बात की है।
सुरेश रैना ने धोनी पर की बात
जियोस्टार पर बात करते हुए रैना ने धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "माही भाई ने इतने सालों तक आईपीएल खेला है और वे बहुत बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि एक इंसान के तौर पर हमने, जो उनसे सीखा है, वो अधिक मायने रखता है। उन्होंने सीएसके के लिए कई मैच खेले, जिसमें नॉकआउट, फाइनल और सेमीफाइनल शामिल हैं। चेन्नई शहर से उन्हें, जो प्यार मिला, उससे उन्होंने एक लीडर के तौर पर बहुत कुछ हासिल किया। मेरे लिए सबसे खास बात ये रही कि उन्हें सीएसके के हर एक फैन से कितना प्यार मिला।"
रैना ने धोनी की एक इंसान के तौर पर खूब तारीफ की। उन्होंने खुद को किस्मतवाला बताया क्योंकि उन्हें सीएसके में धोनी के साथ खेलने का मौका मिला। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना ने धोनी को सीएसके के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक बताया। रैना ने धोनी के साथ आईपीएल में ट्रॉफियां जीतने, टेस्ट सीरीज और वर्ल्ड जीतने को याद किया। यही नहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें आईपीएल का सबसे बड़ा ब्रांड बताया।
रैना ने धोनी के चोट पर भी की बात
धोनी के घुटने की चोट को लेकर भी रैना ने बात की। उन्होंने कहा, "माही भाई ऑफ सीजन में अलग-अलग खेल खेलते रहते हैं। उन्हें अपने घुटने को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब उनके दोनों घुटनों में सूजन आ चुकी थी। उन्होंने जितने मैच खेले और विकेटकीपिंग की है, उसका असर शरीर पर पड़ता ही है।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।