विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लिटन दास ने टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों में पहली बार किया यह करिश्मा, 8 शिकार कर बने नंबर-1

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:32 PM (IST)

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 8 शिकार कर नया विश्व रिकॉर्ड ...और पढ़ें

लिटन दास

लिटन दास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहन्सबर्ग में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वे दुनिया के पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे अधिक शिकार किए हैं। उन्होंने इयान स्मिथ के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

लिटन दास ने मुकाबले में पहले बल्लेबाज से कमाल किया था। उन्होंने शतकीय पारी खेली थी और बांग्लादेश को 400 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पहले उन्होंने बल्ले से कमाल किया और फिर अब विकेट के पीछे से नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक पूरा किया था और साउथ अफ्रीका में शतक लगाने वाले मात्र तीसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने।

लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दास ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में आठ विकेट में भूमिका निभाई। दास ने छह कैच लिए, जबकि दो स्टंप किए। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी विकेटकीपर ने एक ही पारी में आठ शिकार किए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ सात कैच लिए थे। अब लिटन दास लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

टेस्ट की एक पारी में सबसे अधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर-

खिलाड़ी

टीम

कुल शिकार

कैच

स्टंपिंग

विपक्षी टीम

साल

लिटन दास

बांग्लादेश

8

6

2

दक्षिण अफ्रीका

2026

वसीम बारी

पाकिस्तान

7

7

0

न्यूजीलैंड

1979

बॉब टेलर

इंग्लैंड

7

7

0

भारत

1980

इयान स्मिथ

न्यूजीलैंड

7

7

0

श्रीलंका

1991

रिडले जैकब्स

वेस्टइंडीज

7

7

0

ऑस्ट्रेलिया

2000

जोशुआ डा सिल्वा

वेस्टइंडीज

7

7

0

दक्षिण अफ्रीका

2023

लिटन दास का शतक

प्रोटियाज के खिलाफ बांग्लादेश की टीम ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बनाए। इस दौरान दास ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 179 गेंदों पर 120 रनों की पारी खेली। उनके अलावा तौहीद हृदय ने भी 137 रन बनाए। हालांकि, बांग्लादेश के 400 रनों के जवाब में अफ्रीकी टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 557 रन बनाकर पहली पारी में ही 157 रनों की बढ़त हासिल कर ली। अफ्रीकी टीम के लिए मार्कस एकरमैन और रयान रिकल्टन ने शतक लगाया।

यह भी पढ़ें- बेन डकेट के शतक और सन्नी बेकर के 'चौके' से ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया, घर में घुसकर इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज

यह भी पढ़ें- 'मुझे बलि का बकरा बनाया गया', बॉल टेम्‍परिंग विवाद पर कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी, पूरी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को शामिल बताया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।