'मुझे बलि का बकरा बनाया गया', बॉल टेम्परिंग विवाद पर कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को शामिल बताया
सैंडपेपर मामले को लेकर अब कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने भी चुप्पी तोड़ी है। बैनक्रॉफ्ट का भी कहना है कि सैंडपेपर के बारे में सभी खिलाड़ियों को पता था।

कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने बॉल टैंपरिंग विवाद पर तोड़ी चुप्पी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 2018 सैंडपेपरगेट विवाद के दोषी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने भी बॉल टैंपरिंग मामले पर चुप्पी तोड़कर अपने बयान से सनसनी मचा दी है। बेनक्रॉफ्ट ने उस्मान ख्वाजा का समर्थन किया है। ख्वाजा ने हाल ही में अपनी किताब 'सब्र' में खुलासा किया था कि सैंडपेपर के इस्तेमाल के बारे में पूरी टीम को पता था।
द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में कॉलम के जरिए बेनक्रॉफ्ट ने अपनी बात कही। उनका कहना है कि साउथ अफ्रीका में गेंद पर सैंडपेपर के इस्तेमाल के बारे में सिर्फ स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और मुझे ही नहीं, बल्कि पूरी टीम को पता था। बेनक्रॉफ्ट ने यहां तक कह दिया गया कि उन्हें इस मामले में बली का बकरा बनाया गया।
बेनक्रॉफ्ट ने तोड़ी चुप्पी
बेनक्रॉफ्ट ने बताया कि उन्होंने 2018 में जांच के दौरान पूरा सच नहीं बताया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने अपने साथ खिलाड़ियों को बचाने के लिए जरूरी बाते छुपाईं थीं।
बेनक्रॉफ्ट ने लिखा, 'मुझे याद है कि मैंने सभी तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श से बात की थी कि गेंद ठीक-ठाक रिवर्स स्विंग हो रही है कि नहीं। सभी गेंदबाजों ने फीडबैक दिया था कि गेंद पर मेरा किया गया वर्क काम कर रहा है या नहीं। यह फायदेमंद था। ये सहा जा रहा है? सही नहीं जा रहा, और जरूरत है तो मैं और सैंडपेपर गेंद पर इस्तेमाल कर सकता हूं।'
मुझे बली का बकरा बनाया गया
बेनक्रॉफ्ट ही वो प्लेयर हैं, जो कैमरे पर पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते पकड़े गए थे। इसके बाद उनपर 9 महीने का बैन लगाया गया था। वहीं स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को 12 महीने के लिए सस्पेंड किया गया था। उस समय इन तीनों के अलावा, किसी का नाम भी जांच में नहीं आया था।
हाल ही में कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया था कि इस मामले में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल नहीं थी। उन्होंने ख्वाजा के दावों को झूठा बताया था। कमिंस की इन बातों को सुनकर बेनक्रॉफ्ट को ऐसा महसूस हुआ कि जैसे उन्हें धोखा दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने अपनी बात रखने का फैसला लिया।
बेनक्रॉफ्ट ने लिखा, 'निजी तौर पर यह सुनकर मुझे बहुत हल्का महसूस हुआ कि घटनाओं का सही क्रम आखिरकार सबके सामने आ गया है। यह एक ऐसा बोझ था जिसे मैं इतने सालों से ढो रहा था। मगर मेरे लिए यह सब लिखने की आखिरी वजह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी।'
बेनक्रॉफ्ट ने आगे लिखा, 'इससे मुझे बहुत गुस्सा आया, धोखा महसूस हुआ और मैं खुद को बिल्कुल अकेला महसूस करने लगा।'
बेनक्रॉफ्ट ने अपनी बात यह कहते हुए खत्म की कि उन्होंने इस घटना का बोझ सालों तक उठाया और उनका मानना है कि इसकी जिम्मेदारी जरूरत से ज्यादा उन्हीं पर डाल दी गई थी। उन्होंने कहा, 'आखिरकार, मैं पूरी टीम के लिए बलि का बकरा बन गया।'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।