विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027: गोवा में 16 दिसंबर को कितने बजे शुरू होगी खिलाड़ियों की नीलामी? BCCI ने किया एलान

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:13 PM (IST)

आईपीएल 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा, जिसके लिए बीसीसीआई ने समय का एलान कर दिया ...और पढ़ें

आईपीएल 2027

आईपीएल 2027

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होने वाला है। नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। कुछ टीमों ने चौंकाने वाले नाम रिलीज किए हैं। वहीं कुछ प्लेयर्स को टीमों ने ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही नीलामी की जगह का एलान कर दिया था।

अब बोर्ड ने ऑक्शन के समय का भी एलान कर दिया है। आईपीएल ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। आईपीएल 2027 का ऑक्शन भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसी दिन भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच भी खेला जाएगा, जो बेंगलुरु में होगा।

आईपीएल ऑक्शन की टाइमिंग आई सामने

आईपीएल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर टाइमिंग की जानकारी दी है। आईपीएल ने लिखा, अगली बड़ी बोली के लिए मंच तैयार है। टाटा आईपीएल 2027 का प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा में होगा।

IPL ऑक्शन से पहले धोनी का संन्यास

आईपीएल के लिए रिटेंशन लिस्ट से पहले फैंस को उस समय झटका लगा, जब एमएस धोनी ने संन्यास का एलान कर दिया। धोनी आईपीएल 2025 में कोई भी मैच नहीं खेला था और ऐसे में उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया।

10 टीमों के रिटेन किए गए खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अभिनंदन सिंह, भुवनेश्‍वर कुमार, देवदत्‍त पडिक्‍कल, जेकब डफी, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्‍स, जोश हेजलवुड, कनिष्‍क चौहान, कृणाल पांड्या, नुवान तुषारा, फिल सॉल्‍ट, रजत पाटीदार, रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयष शर्मा, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, विकी ओस्‍वाल, विराट कोहली और यश दयाल।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्‍लेन फिलिप्‍स, टॉम बैंटन, अनुत रावत, कुमार कुशाग्र, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्‍डर, निशांत सिंधु, जयंत यादव, मोहम्‍मद अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्‍मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्‍णा, हर्षल पटेल, गुरनूर बराड़।

दिल्ली कैपिटल्स: आशुतोष शर्मा, आकिब डार, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, केएल राहुल, काइल जैमिसन, लुंगी एनगिडी, माधव तिवारी, मुकेश कुमार, पृथ्‍वी शॉ, ऋषभ पंत, समीर रीजवी, टी विजय, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, विपराज निगम और जीशान अंसारी।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्‍वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरैल, लुहान ड्री प्रीटोरियस, अमन राव पेराला, डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, यश राज पूंजा, जोफ्रा आर्चर, मोहम्‍मद शमी, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्‍नोई, मनिमारन सिद्धार्थ, ब्रीजेश शर्मा, संदीप शर्मा और सुशांत मिश्रा।

पंजाब किंग्स: अजमतुल्‍लाह ओमरजई, बेन ड्वारहुईस, कूपर कोनोली, हार्दिक पांड्या, हरनूर पन्‍नू, हरप्रीत बरार, मार्को यानसेन, मार्कस स्‍टोइनिस, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सुर्यांष शेडगे, विष्‍णु विनोद, वैशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर और युजवेंद्र चहल।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, कैमरन ग्रीन, फिन एलेन, हर्षित राणा, कार्तिक त्‍यागी, मनीष पांडे, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, हेनरिच क्‍लासेन, नीतिश कुमार रेड्डी, स्‍मरण रविचंद्रन, सलील अरोड़ा, पैट कमिंस, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, एहसान मलिंगा, खलील अहमद, क्रैन्‍स फुलेट्रा, नाथन एलिस, प्रफुल हींगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार और टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस: अर्शदीप सिंह, अश्‍विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रेयान रिकलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्‍स।

चेन्नई सुपर किंग्स: अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, आयुष म्‍हात्रे, डेवाल्‍ड ब्रेविस, गुरजपनीत सिंह, जैक एडवर्ड्स, जैमी ओवर्टन, कार्तिक शर्मा, लियाम लिविंगस्‍टन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, राहुल चाहर, रामकृष्‍ण घोष, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सरफराज खान, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल और उर्विल पटेल।

लखनऊ सुपर जायंट्स: अब्‍दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, दिग्‍वेश राठी, जोश इंग्लिस, कुलदीप यादव, मयंक यादव, मिचेल मार्श, मोहसिन खान, मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, सैम करन और शाहबाज अहमद।

यह भी पढ़ें- ICC ODI Rankings: अर्शदीप सिंह को न्‍यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन का मिला ईनाम, लगाई लंबी छलांग; रोहित शर्मा को तगड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें- SMAT: वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार ने मारी बाजी, रोमांचक मैच में दिल्ली की हुई किरकिरी; यश ढुल का शतक गया बेकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।