विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC ODI Rankings: अर्शदीप सिंह को न्‍यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन का मिला ईनाम, लगाई लंबी छलांग; रोहित शर्मा को तगड़ा नुकसान

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:51 PM (IST)

आईसीसी ने मंगलवार को वनडे की ताजा रैंकिंग्स जारी की है। न्यूजीलैंड में बेहतरीन प्रदर्शन का अर्शदीप सिंह को फायदा मिला है। वहीं रोहित शर्मा का नुकसान हुआ है।

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग्स

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने मंगलवार को वनडे की ताजा रैंकिंग्स जारी कर दी है। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से उन्होंने 12 स्थानों की छलांग लगाई है। वहीं रोहित शर्मा को खराब प्रदर्शन की वजह से नुकसान झेलना पड़ा है।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के टॉम बैंटन ने 34 पायदानों की छलांग लगाई। वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और काइल जैमीसन को भी फायदा मिला है।

अर्शदीप पहुंचे 19वें पायदान पर

अर्शदीप 12 स्थानों की छलांग लगाकर 19वें पायदान पर पहुंच गए। हेनरी 15 स्थान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं जैमीसन 15 स्थानों के फायदे के साथ 45वें नंबर पर आ गए।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में दो विकेट लिए। उन्हें चार स्थानों का फायदा मिला है। वो सातवें नंबर पर पहुंच गए।

रोहित शर्मा को हुआ नुकसान

रोहित का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहद खराब रहा, जिसकी वजह से उन्हें रैंकिंग्स में एक पायदान का नुकसान हुआ। वो पांचवें नंबर पर पहुंच गए। वहीं अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर आ गए।

बैंटन ने 34 स्थानों की छलांग लगाई और वो अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग 13वें पायदान पर पहुंच गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 121 रन ठोके थे, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग्स में मिला है।

इसके अलावा, बैंटन के साथी खिलाड़ी जो रूट की टॉप-10 में एंट्री हो गई है। रूट अर्धशतक लगाकर 9वें पायदान पर पहुंच गए। वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल अभी भी टॉप पर बने हुए हैं।

गिल के अलावा, विराट कोहली तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। केएल राहुल को भी एक पायदान का नुकसान हुआ और वो 11वें पायदान पर पहुंच गए। श्रीलंका के कुसल मेंडिस को एक स्थान का फायदा हुआ और वो 10वें नंबर पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- SMAT: वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार ने मारी बाजी, रोमांचक मैच में दिल्ली की हुई किरकिरी; यश ढुल का शतक गया बेकार

यह भी पढ़ें- भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए क्‍या करना होगा? न्‍यूजीलैंड सीरीज शुरू होने से पहले आसानी से समझें पूरा समीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।