विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए क्‍या करना होगा? न्‍यूजीलैंड सीरीज शुरू होने से पहले आसानी से समझें पूरा समीकरण

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:44 PM (IST)

भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। भारत के ...और पढ़ें

WTC फाइनल में पहुंचने का भारत का समीकरण

WTC फाइनल में पहुंचने का भारत का समीकरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता बहुत मुश्किल हो गया है। भारत के इस चक्र में कुल सात मैच बचे हैं, जिसमें उसे दो मुकाबले न्यूजीलैंड के साथ खेलने हैं। वहीं बाकी पांच मैच घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे। टीम इंडिया के लिए यहां से हर एक मैच जीतना जरूरी है।

भारत का प्रदर्शन इस चक्र में बेहद खराब रहा है। उसने 11 मैचों में सिर्फ पांच मुकाबले जीते हैं। वहीं चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वो इस समय 51.52 प्वाइंट प्रतिशत के साथ चौथे पायदान पर है।

सभी मुकाबले जीतने पर भी जगह नहीं होगी पक्की

भारत अगर यहां से अपने सभी सात मुकाबले जीत लेता है तो भी उसकी जगह फाइनल में पक्की नहीं होगी। मान लें कि भारत को ओवर रेट प्वाइंट का नुकसान नहीं होता है और वो सभी मैच जीत जाता है तो उसके 70.37 प्वाइंट प्रतिशत होंगे।

वहीं न्यूजीलैंड पहले ही 72.22 प्वाइंट प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका 71.42 प्वाइंट प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 69.23 प्वाइंट प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

इन सभी टीमों के भारत से बेहतर प्वाइंट प्रतिशत है। ऐसे में भारत को अपने सारे मैच जीतने होंगे। वहीं यह भी उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपना मैच हारे और उन्हें प्वाइंट प्रतिशत का नुकसान हो।

भारत यदि न्यूजीलैंड में दोनों टेस्ट हार जाता है तो वो अगर ऑस्ट्रेलिया को घर में 5-0 से भी हरा देगा तो भी फाइनल में उसकी जगह पक्की नहीं होगी। ऐसे में भारत के लिए न्यूजीलैंड सीरीज बहुत जरूरी है। उसे फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दोनों मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है।

19 नवंबर से सीरीज की शुरूआत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरूआत गुरूवार, 19 नवंबर से वेलिंगटन में होगी। शुभमन गिल की अगुवाई में भारत टेस्ट सीरीज अपने नाम करने उतरेगा।

गिल के अलावा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत को अगर सीरीज जीतनी है तो इन खिलाड़ियों का अच्छा करना बेहद जरूरी है।

भारत-न्यूजीलैंड का स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, गुरनूर बराड़।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्‍यूजीलैंड के मास्‍टरस्‍ट्रोक से टीम इंडिया को होगा तगड़ा नुकसान, टॉम लैथम ने प्‍लेइंग 11 पर दी चौंकाने वाली अपडेट

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों में सिर्फ दूसरी बार हुआ यह चमत्कार, अफगानिस्तान के नसीर खान ने डेब्यू पर रचा इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।