विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: न्‍यूजीलैंड के मास्‍टरस्‍ट्रोक से टीम इंडिया को होगा तगड़ा नुकसान, टॉम लैथम ने प्‍लेइंग 11 पर दी चौंकाने वाली अपडेट

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:25 PM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से पहला टेस्ट खेला जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टीम इंडिया के खिलाफ अपनी रणनीति साफ की है।

टॉम लाथम ने दिया प्लेइंग-11 पर अपडेट

टॉम लाथम ने दिया प्लेइंग-11 पर अपडेट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरूवार, 19 नवंबर से बेसिन रिजर्व में होगा। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने भारत के खिलाफ अपनी रणनीति के बारे में बताया।

लाथम ने बताया कि न्यूजीलैंड भारत के विरूद्ध तीन तेज गेंदबाज और एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ मैदान पर उतरेगा। न्यूजीलैंड इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर है। उसकी नजर भारत को हराकर टेबल पर नंबर-1 पर बने रहने पर होगी।

कीवी गेंदबाज बढ़ाएंगे भारत की मुश्किलें

वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारत की मुश्किलें बढ़ाईं थीं। मैट हेनरी की गेंद पर तो किसी भारतीय गेंदबाजों को हवा तक नहीं लगी थी। अब वो पहले टेस्ट में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर सकते हैं।

वहीं काइल जैमीसन ने भी टेस्ट क्रिकेट में भारत को खूब परेशान किया है। लंबे कद के जैमीसन अपने घरेलू परिस्थितियों से काफी अच्छे तरीके से वाकिफ हैं। ऐसे में वो भारतीय टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

कप्तान लाथम मैट हेनरी की वापसी और काइल जैमीसन की नेट्स में मेहनत से काफी खुश दिखाई दिए। लाथम ने बताया कि वो सिर्फ इस सीरीज के बारे में सोच रहे हैं। उनका ध्यान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशि के प्वाइंट्स टेबल पर नहीं है।

लाथम ने कहा, 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल पर मेरा फोकस नहीं है। हमारा उसी चीज पर ध्यान है, जिसे हम कंट्रोल कर सकते हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और खुद को एक अच्छा मौका देंगे'

भारत-न्यूजीलैंड का स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, गुरनूर बराड़।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग।

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों में सिर्फ दूसरी बार हुआ यह चमत्कार, अफगानिस्तान के नसीर खान ने डेब्यू पर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टेस्ट में वनडे से बिल्कुल अलग प्लेइंग-11 उतारेंगे गिल, टीम में खेलेंगे दो विकेटकीपर; बुमराह की होगी वापसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।