टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों में सिर्फ दूसरी बार हुआ यह चमत्कार, अफगानिस्तान के नसीर खान ने डेब्यू पर रचा इतिहास
अफगानिस्तान के 20 साल के खिलाड़ी नसूर खान मरूफखिल ने टेस्ट डेब्यू पर बड़ा कारनामा कर दिया। उन्होंने एक ही मैच में शतक भी लगाया और पंजा भी खोला।

नसीर खान मरूफखिल का ऐतिहासिक कारनामा (फोटो- ACB/X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के 20 साल के युवा ऑलराउंडर नसीर खान मरूफखिल ने मंगलवार को अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। वो टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में डेब्यू पर शतक लगाने और पांच-विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया। 13 से 17 नवंबर तक चले इस मैच में नसीर ने पहली पारी में सात विकेट लिए। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट लिए।
नसीर का ऐतिहासिक कारनामा
नसीर ने बल्लेबाजी में पहली पारी में 8 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 20 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में 242 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद लौटे।
नसीर ने इसी के साथ इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज करा लिया। उनसे पहले टेस्ट डेब्यू पर यह कारनामा सिर्फ न्यूजीलैंड के ब्रूस टेलर ने किया था।
टेलर ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन में साल 1965 में 105 रनों की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने भारत की पहली पारी में 86 रन देकर पांच विकेट झटके थे।
टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में और भी प्लेयर्स हैं, जिन्होंने डेब्यू पर अर्धशतक लगाया और पांच विकेट हॉल लिया। मगर टेलर और नसीर ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने डेब्यू पर शतक ठोका और पंजा खोला।
डेब्यू पर शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे अफगानी
नसीर टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे अफगानी बल्लेबाज हैं। अफगानिस्तान के लिए सबसे पहले ये कारनामा इस्मात आलम ने किया था।
वहीं रहमानुल्लाह ने हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में शतक लगाकर खास लिस्ट में जगह बना ली थी। अब इस सूची में नसीर का नाम भी शुमार हो गया है।
हालांकि, नसीर का ऐतिहासिक प्रदर्शन अफगानिस्तान को हरा से नहीं बचा पाया। जिंबाब्वे ने ये मुकाबला 57 रन से जीत लिया। इसी के साथ जिंबाब्वे ने दो मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लिया।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: टेस्ट में वनडे से बिल्कुल अलग प्लेइंग-11 उतारेंगे गिल, टीम में खेलेंगे दो विकेटकीपर; बुमराह की होगी वापसी