विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SMAT: वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार ने मारी बाजी, रोमांचक मैच में दिल्ली की हुई किरकिरी; यश ढुल का शतक गया बेकार

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:33 PM (IST)

बिहार ने बिना वैभव सूर्यवंशी के दिल्ली के खिलाफ बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है।

बिहार की रोमांचक जीत

बिहार की रोमांचक जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बुधवार को बिना वैभव सूर्यवंशी के दिल्ली को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से मात दे दी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार के सामने 225 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने एक गेंद रहते हासिल किया।

वैभव ने पहले मैच में बिहार की कप्तानी की थी। उनकी अगुवाई में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दिल्ली के खिलाफ सुरज कश्यप की कप्तानी में टीम ने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। ये बिहार की तीन मैचों में दूसरी जीत है।

यश ढुल की शतकीय पारी गई बेकार

बिहार ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। प्रशांत सिंह ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या का विकेट चटकाकर टीम को शानदार शुरूआत दिलाई।

इसके बाद तीन नंबर पर यश ढुल बल्लेबाजी के लिए आए। ढुल इस दौरान एक छोर पर डट गए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए सार्थक रंजन के साथ 45 रन की साझेदारी की। रंजन 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ढुल ने तीसरे विकेट के लिए नीतीश राणा के साथ 36 रन जोड़े। नीतीश सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश के बाद ढुल को तेजस्वी दहिया का साथ मिला।

ढुल और दहिया ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 47 गेंदों में 126 रन जोड़े। इस दौरान ढुल ने शानदार शतक ठोका। वहीं दहिया ने अर्धशतक जमाया। ढुल ने अपनी पारी में 16 चौके और सात छक्के लगाए। ढुल ने 59 गेंदों में 125 रन ठोके।

दहिया ने चार चौकों और इतने ही छक्कों की बदौलत 25 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इन दोनों की बेहतरीन पारियों की वजह से दिल्ली ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। बिहार की ओर से रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

आखिरी ओवर में बिहार की रोमांचक जीत

विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की शुरूआत खराब रही। तीसरे ही ओवर में उसे पहला झटका लगा। आशीष कुमार सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद आयुष लोहारूका और बिपिन सौरभ ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 103 रन जोड़े। आयुष ने 22 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन ठोके।

वहीं सौरभ ने तीन चौकों और पांच छक्कों की बदौलत 19 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। दोनों की पारियों ने टीम की जीत की नींव रखी दी थी। 8वें ओवर में, जब दोनों आउट हुए तब बिहार का स्कोर 120 के करीब पहुंच गया था।

इसके बाद बिहार नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। मगर खिलाड़ियों की छोटी-छोटी पारियों ने टीम की जीत सुनिश्चित की। तरूण कुमार ने 15, रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा, प्रशांत सिंह ने 8 गेंदों में नाबाद 13 और मयंक कुमार ने 13 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 24 रन बनाकर टीम को आखिरी ओवर में एक गेंद रहते जीत दिला दी। बिहार को लास्ट ओवर में सिर्फ पांच रन की जरूरत थी। इस दौरान प्रशांत ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया और बिहार को विजयी बना दिया।

यह भी पढ़ें- भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए क्‍या करना होगा? न्‍यूजीलैंड सीरीज शुरू होने से पहले आसानी से समझें पूरा समीकरण

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्‍यूजीलैंड के मास्‍टरस्‍ट्रोक से टीम इंडिया को होगा तगड़ा नुकसान, टॉम लैथम ने प्‍लेइंग 11 पर दी चौंकाने वाली अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।