बेन डकेट के शतक और सन्नी बेकर के 'चौके' से ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया, घर में घुसकर इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज
इंग्लैंड ने बेन डकेट के शतक और सन्नी बेकर के चार विकेट की मदद से होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया को 97 ...और पढ़ें

बेन डकेट-सन्नी बेकर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बेन डकेट के शतक और सन्नी बेकर के चार विकेट के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में खेले गए तीसरे वनडे मैच में 97 रनों से जीत हासिल की। इसी जीत के साथ इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के घर में घुसकर वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इंग्लिश टीम सीरीज में 0-1 से पीछे थी लेकिन लगातार दो मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया।
इंग्लिश टीम ने डकेट (133) के शतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रन बनाए थे। अंग्रेजों को शुरुआत अच्छी मिली लेकिन मध्य ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि, अंत में विल जैक्स ने पारी को संभाला और अर्धशतक लगाकर टीम को 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
बेन डकेट ने ठोका शतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। बैंटन 44 रन बनाकर आउट हो गए। डकेट क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने शतक लगाया। ये उनके वनडे करियर सातवां शतक है। डकेट ने 115 गेंदों पर 133 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
बैंटन के आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम मध्य ओवरों में लड़खड़ा गई। एक छोर पर विकेट गिरते रहे लेकिन दूसरे छोर पर डकेट डटे रहे। उन्होंने शानदार पारी खेली। इसके बाद अंत को ओवरों में जैक्स ने शानदार बैटिंग की और 48 गेंदों पर 59 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक एडवर्ड्स ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मैट रेनशॉ ने भी तीन विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया को मिली हार
329 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पांच रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद 34 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया। मैट रेनशॉ ने पारी संभालने की कोशिश की और अर्धशतक लगाया। हालांकि, वे भी 55 रन बनाकर आउट हो गए। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 231 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने मैच को 97 रनों से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के लिए बेकर ने चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा लियान डॉसन को भी तीन सफलता मिली। गस एटकिंसन और हैरी ब्रूक ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।