Updated: Sat, 16 Aug 2025 04:37 PM (IST)
भुजान क्षेत्र में भूस्खलन से रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर खतरा बढ़ गया है। कनवाड़ी की पहाड़ी दरकने से राजमार्ग छह घंटे बाधित रहा। उपराड़ी में भी चट्टान खिसकने का डर है। बारिश थमने से कुछ राहत मिली है पर भूस्खलन का खतरा बरकरार है। निवासियों ने पहाड़ी पर सुरक्षित कार्य करने का आग्रह किया है।
संस, जागरण, रानीखेत । भुजान क्षेत्र में भूस्खलन से रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर जोखिम बरकरार है। कनवाड़ी की पहाड़ी दरकने से बीते रोज भारी मात्रा में बोल्डर व मलबा गिरने से करीब छह घंटे राजमार्ग बाधित रहा। वहीं उपराड़ी क्षेत्र में भी भूस्खलन के बाद चट्टान खिसकने का खतरा बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को वर्षा थमने से कुछ राहत रही।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शुक्रवार को स्टेट हाईवे पर कनवाड़ी व उपराड़ी की पहाड़ियां दरकने से दोबारा भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। लोनिवि ने मलबा हटाने के लिए मशीनें मुस्तैद कर रखी हैं। रुक रुककर पत्थर गिरने का सिलसिला बना हुआ है। हालांकि दूसरे दिन यातायात सुचारू है।
सामाजिक कार्यकर्ता व प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह खनायत, पूर्व सरपंच पातली आनंद सिंह, बालम सिंह मेहरा आदि ने भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी पर ठोस सुरक्षित कार्य कराने पर जोर दिया है। ताकि भविष्य के खतरे को कम किया जा सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।