Almora News: भूस्खलन से रानीखेत स्टेट हाईवे बंद, लगा लंबा जाम
अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश के कारण रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भूस्खलन हो गया है जिससे यातायात बाधित हो गया है। राजमार्ग पर मलबा जमा होने से स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय जा रहे शिक्षक जाम में फंस गए हैं। लोनिवि द्वारा मलबा हटाने के प्रयास जारी हैं लेकिन समस्या बनी हुई है। रानीखेत भूस्खलन के कारण राजमार्ग सुबह चार बजे से बंद है।

जासं, रानीखेत। मध्यरात्रि वर्षा के बाद रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भूस्खलन होने से आवाजाही ठप है। यहां भुजान क्षेत्र में कनवाडी की पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर जमा हो गया है।
स्टेट हाईवे पर एक ओर से मलबा हटाया जा रहा, लेकिन दूसरी तरफ से समस्या बढ़ने से राजमार्ग सुबह चार बजे से बंद पड़ा है। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय जाने वाले शिक्षक जाम में फंसे हैं।
स्थानीय रमेश सिंह खनायत के अनुसार लोनिवि ने मलबा हटाने को एक मशीन लगाई है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।