विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीजा ने लूटी साली की आबरू, मुकदमा दर्ज

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 07 Apr 2018 08:24 PM (IST)Updated: Sun, 08 Apr 2018 02:26 PM (IST)

अल्‍मोड़ा जिले के रानीखेत में एक जीजा ने अपनी साली की आबरू लूट ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबिश दे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जीजा ने लूटी साली की आबरू, मुकदमा दर्ज
जीजा ने लूटी साली की आबरू, मुकदमा दर्ज

रानीखेत, [अल्‍मोड़ा]: दीदी की ससुराल में रहने वाली युवती की आबरू को उसी के जीजा ने लूट ली। हिम्मती पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबिश दे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

चिलियानौला निवासी महिला ने अपने पति दीपक कुमार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। आरोप था कि दीपक ने उसकी छोटी बहन के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

शनिवार को एसएसआइ राजीव उप्रेती, एसआइ सुनील गोस्वामी व योगेंद्र प्रसाद ने दीपक के चिलियानौला स्थित घर पर दबिश दे दीपक को दबोच लिया गया। एसएसआइ के अनुसार पीड़िता अपनी दीदी के साथ उसकी ससुराल में ही रहती थी। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: आठ साल की बच्ची से वृद्ध ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म में दस साल कैद

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के मामले में रिश्ते को ताऊ को दस साल कैद की सजा