विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जागेश्वर संग्रहालय की प्रतिमाओं को दिल्ली ले जाने की कोशिश पर स्थानीय लोगों में आक्रोश

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:51 PM (IST)

जागेश्वर धाम में प्राचीन प्रतिमाओं को दिल्ली ले जाने की आशंका पर स्थानीय लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम स्थित संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन और दुर्लभ प्रतिमाओं को दिल्ली ले जाने की आशंका पर शनिवार को जनाक्रोश भड़क उठा। पुरातत्व विभाग की टीम के पहुंचते ही पुजारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और ग्रामीण एकत्र हो गए।

उन्होंने प्रतिमाओं को यहां से हटाने का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा प्रयास हुआ तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि जागेश्वर की प्राचीन प्रतिमाएं धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं।

C-217-1-HLD1098-393017

इन्हें किसी भी कीमत पर यहां से बाहर नहीं ले जाने दिया जाएगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी विरोध जताया। करीब तीन घंटे तक गहमागहमी के बाद लिखित आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

विरोध के चलते नहीं हो सका निरीक्षण

जागेश्वर संग्रहालय की करीब छह प्रतिमाएं दिल्ली के युग-युगीन भारत संग्रहालय में प्रदर्शित करने के लिए चयनित की गई थीं। इनके पूर्व मूल्यांकन, बीमा और भौतिक स्थिति के परीक्षण के लिए विशेषज्ञ समिति पहुंची थी, लेकिन विरोध के चलते निरीक्षण और सत्यापन नहीं हो सका।

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के देहरादून मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि निरीक्षण नहीं हो पाने की रिपोर्ट महानिदेशक को भेजकर अग्रिम निर्देश मांगे गए हैं।

फिलहाल नहीं होगा स्थानांतरण

एसडीएम सौम्या गर्ब्याल ने बताया कि फिलहाल संग्रहालय की किसी भी प्रतिमा को स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। विरोध के कारण समिति मूल्यांकन और भौतिक परीक्षण नहीं कर सकी। जिलाधिकारी ने स्थानीय जनभावनाओं से महानिदेशक को भी अवगत कराया है।

64 प्रतिमाएं प्रदर्शनी में

जागेश्वर संग्रहालय में 64 प्रतिमाएं प्रदर्शनी के लिए रखी गई हैं, जबकि 150 से अधिक प्रतिमाएं स्टोर रूम में संरक्षित हैं।

टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। किसी भी कीमत पर संग्रहालय में संरक्षित प्रतिमाओं को बाहर नहीं ले जाने देंगे।

मुकेश चंद्र भट्ट, अध्यक्ष, व्यापार मंडल जागेश्वर धाम

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोग, धूप और खानपान की आदतें बिगाड़ रही सेहत

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: अल्मोड़ा में कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, अलाव का सहारा ले रहे लोग

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।