विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: अल्मोड़ा में कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, अलाव का सहारा ले रहे लोग

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:11 PM (IST)

अल्मोड़ा के घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरे और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. घाटी क्षेत्रों में घना कोहरा, ठंड का असर बढ़ा

  2. तापमान में गिरावट दर्ज, लोग अलाव जला रहे

  3. ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। मुख्यालय के घाटी वाले क्षेत्र में कोहरा छाने से ठंड का असर दिनोंदिन बढ़ने लगा है।

सुबह के समय देर तक धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड और ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में अलाव जलाने को मजबूर हैं। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

बुधवार सुबह कोसी, कटारमल, विमोला, मटेला समेत मकेड़ी और उज्योला आदि घाटी वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह देर तक धूप नहीं निकलने से ठंड का असर अधिक महसूस हुआ। स्कूली बच्चों व कामकाज के सिलसिले में घरों से बाहर निकले लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा।

मौसम में लगातार बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अल्मोड़ा मुख्यालय में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज

मुख्यालय में ठंड का असर बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग ठंड से बचाव के लिए जैकेट, स्वेटर समेत अन्य गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय बढ़ती ठिठुरन के चलते लोग गर्म कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम, बागेश्वर में घना कोहरा, IMD का ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बदला हुआ है उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, दिन में धूप तो सुबह-शाम ठंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।