Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Govardhan Puja: अल्मोड़ा में गोवर्धन की आकृति बना की पूजा-अर्चना, गायों को खिलाया चारा

    By dk joshiEdited By: Swati Singh
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 04:29 PM (IST)

    Govardhan Puja गो सेवा ट्रस्ट ज्योली की ओर से ज्योली गोशाला में गो संवर्धन यज्ञ किया गया। आसपास के क्षेत्रों के लोग भी गोशाला पहुंचे। उन्होंने गायों को विभिन्न व्यंजनों से युक्त गो ग्रास खिलाया। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक दया कृष्ण कांडपाल ने गो संवर्धन यज्ञ कराया। साथ ही गायों की महत्ता को उजागार किया। गौ माता की सेवा करके ये त्योहार मनाया गया।

    Hero Image
    जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व

    डीके जोशी, अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व मंगलवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर गायों को गंधाक्षत कर उनकी पूजा की गई। साथ ही उन्हें गो ग्रास खिलाया गया। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व की धूम रही। उधर जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ज्योली में गो संवर्धन यज्ञ हुआ। दीपावली पर्व श्रृंखला के तहत मंगलवार को गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए गोवर्धन पूजा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गो सेवा ट्रस्ट ज्योली की ओर से ज्योली गोशाला में गो संवर्धन यज्ञ किया गया। आसपास के क्षेत्रों के लोग भी गोशाला पहुंचे। उन्होंने गायों को विभिन्न व्यंजनों से युक्त गो ग्रास खिलाया। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक दया कृष्ण कांडपाल ने गो संवर्धन यज्ञ कराया। साथ ही गायों की महत्ता को उजागार किया। उन्होंने कहा कि केवल दूध के लिए ही नहीं अपितु धरती की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए भी गो संवर्धन जरूरी है ।

    इन्होंने की अगुवाई

    इस कार्यक्रम की अगुआई बद्री विशाल अग्रवाल व संचालन दयाकृष्ण कांडपाल ने किया। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य पान सिंह बिष्ट ,यशवंत परिहार , मनोज लोहनी, महेंद्र सिंह , आशा देवी समेत आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।