हल्द्वानी दुष्कर्म कांड पर पहाड़ में आक्रोश, धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में रानीखेत तक प्रदर्शन हुए। कांग्रेसियों ने धामी सरकार का पुतला फूंका ...और पढ़ें
-1794657376494_m.webp)
HighLights
हल्द्वानी दुष्कर्म के विरोध में रानीखेत में कांग्रेस का प्रदर्शन।
धामी सरकार का पुतला फूंका, महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल।
'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' नारा खोखला साबित होने का आरोप।
संवाद सहयोगी जागरण, रानीखेत (अल्मोड़ा)। हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की आंच अब पहाड़ तक पहुंच गई है। वारदात के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर धामी सरकार का पुतला फूंका। कहा कि देवभूमि में बेटियां सुरक्षित नहीं रहीं। भाजपा का ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'' का नारा मखौल बन गया है।
जिला प्रभारी दीप सिंह डांगी व जिलाध्यक्ष दीपक सिंह किरौला की अगुआई में शनिवार को कांग्रेसी गांधी चौक पर एकत्र हुए। नारेबाजी के बीच सभा में वक्ताओं ने धामी सरकार की घेराबंदी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपित अभाविप नेता धीरज बिष्ट व अन्य आरोपितों के विरुद्ध कड़ी सजा की पुरजोर वकालत की।
कहा कि भाजपा राज में महिला सुरक्षा के दावे भाषणों तक ही सीमित हैं। आरोप लगाया कि देवभूमि को कलंकित करने वाली घटनाओं में भाजपा के लोगों की लिप्तता गंभीर है।
इस दौरान अंकिता पंत, नेहा माहरा, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, गुसाईं राम, दीपक पंत, कमलेश बोरा, कुलदीप कुमार, दीप उपाध्याय, नवीन प्रकाश, सोनू सिद्दकी आदि शामिल रहे।
पंचायत प्रतिनिधि भी विरोध में उतरे
पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह रावत की अगुआई में भी पंचायत प्रतिनिधियों व युवाओं ने भी सामूहिक दुष्कर्म कांड के विरोध में धामी सरकार का पुतला जलाया।
इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य महेश आर्या, व्यापार मंडल पूर्व नगर अध्यक्ष यतीश रौतेला, पूर्व छात्र नेता महेंद्र सिंह रावत, कार्तिक बिष्ट, विनोद कुमार जोशी, संजीव जोशी, अंशुल रावत, कार्तिक असवाल, गोपाल मेहरा, मयंक जोशी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नालियों के बीच बिछी पेयजल लाइनें, लोगों की सेहत पर मंडराया खतरा