विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नालियों के बीच बिछी पेयजल लाइनें, लोगों की सेहत पर मंडराया खतरा

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:36 AM (GMT+05:30)

अल्मोड़ा में हजारों लोग दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं क्योंकि पानी की लाइनें गंदी नालियों से होकर गुजर रही ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डीके जोशी, अल्मोड़ा। पेयजल विभाग भले ही जनता को हर दिन साफ व शुद्ध पानी पिलाने के लाख दावे क्यों न करे, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों की हजारों की आबादी को पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

हालत यह है कि विभिन्न वार्डो में गंदी नालियों से होकर गुजर रही पेयजल लाइनों से घरों में मटमैला व दूषित पानी पहुंच रहा है। लोगों व विभिन्न जनसंगठनों की शिकायत के बाद भी विभाग व्यवस्था ठीक नहीं कर पा रहा है।

मुख्यालय के कुल 40 वार्डो में करीब 78 हजार की आबादी निवास करती है। जिसमें से 15 प्रतिशत आबादी नालियों से गुजर रहीं पेयजल लाइनों के कारण साफ व शुद्ध पेयजल के लाभ से वंचित है।

कारण यह कि अधिकांश पेयजल संयोजन गंदी नालियों से होकर गुजर रहे हैं। इससे कई स्थानों पर पेयजल लाइन जंक खा चुकी है तो कहीं यूनियन ढीला होने से नालियों का मटमैला व दूषित पानी रिसकर पेयजल लाइनों के माध्यम से घरों तक पहुंच रहा है। इससे लोग दूषित पेयजल पीने को विवश हैं।

दूषित पानी से होने वाली प्रमुख बीमारियां

दूषित पेयजल से तमाम प्रकार की बीमारियां होती हैं। डा. जेसी दुर्गापाल के अनुसार दूषित पानी से पेट दर्द, डायरिया, उल्टी, डिहाइड्रेशन, टायफायड तथा लीवर से जुड़ी बीमारियां होती हैं। पेट संबंधी अधिकांश बीमारियां दूषित जल के कारण ही होती हैं। इसलिए जल को उबालकर ठंडा होने के बाद ही पीना लाभकारी है।

यह मोहल्ले हैं सर्वाधिक प्रभावित

ढूंगाधारा, डुबकिया, थपलिया, तिलकपुर, खोल्टा, राजपुरा, नयालखोला, सरकार की आली, लक्ष्मेश्वर, सरकार की आली आदि मोहल्ले हैं। ऐसे में लोगों को साफ व शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

शासन व विभाग उपभोक्ताओं के हितों के प्रति गंभीर है। समय-समय पर पेयजल का क्लोरीनेशन किया जाता है। नालियों से पेयजल लाइन हटाने को वार्ड वाइज आगणन बनाया जा रहा है। इसे जल्द ही नगर निगम के साथ ही शासन काे भेजा जाएगा। धन आवंटन होने के बाद नालियों से पेयजल लाइन हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करने का काम शुरू किया जाएगा। - नीरज तिवारी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा

यह भी पढ़ें- झज्जर की ड्रेन में दूषित पानी डाला तो 100 गांवों में फसलें होंगी तबाह, हरियाणा CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बदरपुर-मीठापुर में 50 हजार लोगों को मिलेगी दूषित पानी से राहत, पाइपलाइन बदलने का काम शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।