विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देशभर में बढ़ी अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों की मंडुवा किस्म वीएल-400 की मांग, कर्नाटक के बाद अब आंध्र प्रदेश ने भी मांगे बीज

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:27 PM (GMT+05:30)

अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित मंडुवा किस्म वीएल-400, जो कम समय में अधिक उपज और सूखे में भी बेहतर उत्पादन ...और पढ़ें

आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय बीज निगम, दावणगेरे से इस किस्म के 3000 क्विंटल बीज की मांग की है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय बीज निगम, दावणगेरे से इस किस्म के 3000 क्विंटल बीज की मांग की है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

हेमंत बिष्ट, अल्मोड़ा। जलवायु परिवर्तन और अनियमित वर्षा के दौर में कम समय में बेहतर उत्पादन देने वाली हिमालयी मंडुवा (रागी) की उन्नत किस्म वीएल मंडुवा-400 किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालबाग के वैज्ञानिकों की ओर से विकसित यह किस्म कम नमी और सूखे जैसी परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन देने में सक्षम है।

संस्थान और राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी), दावणगेरे के बीच हुए समझौते के बाद पहली बार कर्नाटक के विभिन्न जिलों में करीब 70 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वीएल मंडुवा-400 की खेती की गई।

महज 90 दिनों में पककर तैयार होने वाली इस किस्म से वर्षा आधारित खेती में प्रति एकड़ करीब 10 क्विंटल और सुनिश्चित सिंचाई में 20 क्विंटल तक अनाज उत्पादन मिला। करीब 700 क्विंटल बीज की बिक्री भी हुई। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने भी राष्ट्रीय बीज निगम, दावणगेरे से इस किस्म के 3000 क्विंटल बीज की मांग की है।

कैल्शियम का भी समृद्ध स्रोत है वीएल मंडुवा-400

वीएल मंडुवा-400 की खासियत केवल अधिक उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि पोषण के लिहाज से भी यह महत्वपूर्ण है। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि इस किस्म के 100 ग्राम मंडुवे में करीब 399 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह पोषण की दृष्टि से भी उपयोगी है। मंडुवा पहले से ही पौष्टिक मोटे अनाज के रूप में जाना जाता है और इसकी यह किस्म किसानों के साथ उपभोक्ताओं के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है।

अनाज के साथ पशुओं के लिए भी पर्याप्त चारा

इस किस्म की एक अन्य विशेषता अच्छी गुणवत्ता वाले चारे का उत्पादन है। अनाज के साथ पर्याप्त चारा मिलने से पशुपालकों को दोहरा लाभ मिलता है। इससे एक ओर पशुओं के लिए पौष्टिक चारा उपलब्ध होता है, वहीं दूसरी ओर किसानों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ की संभावना भी रहती है।

वीएल मंडुवा-400 का कर्नाटक के विभिन्न जिलों में बोई गयी है। 90 दिनों में अच्छी पैदावार हुई है। - डा. लक्ष्मी कांत, निदेशक, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालबाग

यह भी पढ़ें- हड्डियों की सेहत का देसी फॉर्मूला है रागी, छोटे-से दाने में समाया है कैल्शियम का बड़ा खजाना

यह भी पढ़ें- वजन घटाना हैं, मगर स्नैक्स के बिना गले से नहीं उतरती चाय? घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी स्टिक्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।