विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फर्जी दाखिले पर FIR, अनाथ प्रमाणपत्र निकला जाली

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:26 PM (IST)

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्र मोहम्मद ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के मामले में अब कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों की श्रेणी का प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए जाने के बाद संबंधित छात्र का प्रवेश पहले ही निरस्त किया जा चुका है। बीते दिनों शैक्षणिक सत्र 2026 में एमबीबीएस में प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी।

इस दौरान जसपुर निवासी मोहम्मद शमी ने दाखिले के लिए अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों की श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर नियमानुसार उसका प्रवेश निरस्त कर दिया गया।

कालेज प्रशासन ने पुलिस में तहरीर सौंपी थी। जिसके बाद अब कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतावाल योगेश चंद्र उपाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा की जेन-जी बहनों ने गोद लिया सरकारी स्कूल, शुरू कराई 70 से ज्यादा गरीब बच्चों की पढ़ाई

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में संयुक्त सैन्याभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन 2026’ चढ़ा परवान, भारत और यूएई के जांबाज आधुनिक युद्ध तकनीक से साध रहे निशाना