अल्मोड़ा के द्वाराहाट में पंचायत प्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा तहसीलदार व कर्मचारियों को बनाया बंधक
खस्ताहाल सड़कों और बीमार स्वास्थ्य सेवाओं से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने द्वाराहाट तहसील कार्यालय में तहसीलदार व कर्मचारियों को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा।
-1795424298555_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खस्ताहाल सड़क व बीमार स्वास्थ्य सेवा के मुद्दे पर पंचायत प्रतिनिधियों का सब्र टूट ही गया। बीते दस दिनों से लगातार धरने के बावजूद तंत्र ने सुध न ली तो आंदोलनकारियों ने तहसील कार्यालय में तालाबंदी का ऐलान किया।
हालांकि तहसीलदार धरना स्थल पर समझाने पहुंचे। वार्ता का दौर भी चला। मगर आश्वासन को दरकिनार कर पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यालय में ताला जड़ तहसीलदार समेत अधिकारी कर्मियों को एक घंटे तक कार्यालय में कैद रखा। मानमनोवल के बाद ही ताला खोला गया।
तहसील मुख्यालय में सोमवार को हंगामा और गहमागहमी का माहौल बना रहा। मल्ली मिरई मेल्टा बग्वालीपोखर समेत छह से ज्यादा बदहाल सड़कों की मरम्मत, सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को ब्लाक प्रमुख डॉ. आरती किरौला की अगुआई में तहसील परिसर में पंचायत प्रतिनिधि बेमियादी धरने पर डटे हैं।
इधर शासन प्रशासन ने सुध नहीं ली तो पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश भड़क उठा। नारेबाजी के बीच माहौल गरमाने पर तहसीलदार मोहित देवपा विभागीय अधिकारियों को लेकर मामला शांत कराने पहुंचे। समझौता वार्ता शुरू हुई।
तहसीलदार के यह कहने पर कि जनसमस्याएं शासन स्तर की हैं, पंचायत प्रतिनिधि हत्थे से उखड़ गए। उन्होंने तहसीलदार समेत कर्मचारियों को कार्यालय के भीतर बंधक बना तालाबंदी कर दी। एक घंटे से अधिक समय तक तहसील से संबंधित कार्यों में रुकावट भी आई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।