विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा नशा मुक्ति केंद्र में 12 कदम और 12 परंपराओं से मिल रही नई जिंदगी

By Hemant BishtEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 23 Nov 2026 02:13 PM (IST)

अल्मोड़ा के बेस अस्पताल स्थित राजकीय नशा मुक्ति केंद्र में '12 कदम और 12 परंपराओं' पर आधारित विशेष पाठ्यक्रम से नशे के आदी लोगों को नई जिंदगी मिल रही है। यह पद्धति आत्म-सुधार, अनुशासन और पारस्परिक सहयोग पर केंद्रित है, जिससे अब तक 70 मरीज सामान्य जीवन में लौट चुके हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

हेमंत बिष्ट जागरण, अल्मोड़ा। नशे की लत इंसान को शारीरिक ही नहीं, मानसिक और सामाजिक रूप से भी कमजोर बना देती है। ऐसे में बेस अस्पताल स्थित राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में मरीजों को 12 कदम और 12 परंपराओं पर आधारित विशेष पाठ्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त जीवन की राह दिखाई जा रही है।

इस पद्धति में आत्मस्वीकृति, आत्ममंथन, अनुशासन और पारस्परिक सहयोग को उपचार का आधार बनाया गया है। इससे नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिल रही है।

12 कदम और 12 परंपराओं पर आधारित यह पद्धति पारस्परिक सहायता और रिकवरी प्रणाली है। इसकी शुरुआत अल्कोहलिक्स एनोनिमस के साथ हुई थी। इसका उपयोग शराब, मादक पदार्थों की लत और अन्य व्यसनों से उबरने में किया जाता है।

पाठ्यक्रम के 12 कदम व्यक्ति के आत्म सुधार और नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ने के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं। इसमें सबसे पहले व्यक्ति को अपनी लत और उस पर नियंत्रण न होने की स्थिति स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इसके बाद उच्च शक्ति या आध्यात्मिक आधार पर भरोसा रखने, अपने अतीत के व्यवहार और गलतियों का ईमानदारी से आकलन करने व उनमें सुधार लाने की सीख दी जाती है। जिन लोगों को अपने व्यवहार से नुकसान पहुंचाया है, उनसे क्षमा मांगने और रिश्तों को सुधारने का प्रयास भी इस प्रक्रिया का हिस्सा है।

12 परंपराएं समूह और संगठन को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के सिद्धांतों पर आधारित हैं। इससे समूह का वातावरण सुरक्षित और भरोसेमंद बनता है।

27 का चल रहा उपचार

बेस अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र की क्षमता 30 बेड की है। यहां 27 मरीज नशे की लत छोड़ने के लिए भर्ती हैं। बीते एक साल में कुल 97 लोगों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। इनमें 70 मरीज उपचार प्राप्त कर सामान्य जीवन की ओर लौट चुके हैं, जबकि 27 मरीज वर्तमान में उपचाराधीन हैं।

वर्जन
12 कदम और 12 परंपराओं पर आधारित पद्धति नशे की लत से लोगों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभा रही है। केंद्र में भर्ती मरीजों को इस पाठ्यक्रम से काफी मदद मिल रही है।

अनुपम डबराल, प्रबंध निदेशक

राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, अल्मोड़ा

नशा छोड़ने के 12 कदम व 12 परंपरा

बेबसी स्वीकार करना, विश्वास करना, सौंपने का निर्णय लेना, आत्म-निरीक्षण करना, गलतियां स्वीकार करना, बदलाव के लिए तैयार होना, विनम्रता से मदद मांगना, नुकसान की सूची बनाना, क्षतिपूर्ति करना, नियमित आत्म-मूल्यांकन, संपर्क और ध्यान मजबूत करना, दूसरों की मदद करना शामिल है।

साझा कल्याण सबसे पहले, सर्वोच्च अधिकार, सदस्यता की एकमात्र शर्त, समूह की स्वतंत्रता, हर समूह का केवल एक ही मकसद, बाहरी संस्थाओं से दूरी, आत्मनिर्भरता, गैर-पेशेवर स्वरूप, कोई कड़ा ढांचा नहीं, बाहरी विवादों पर कोई राय नहीं, प्रचार के बजाय आकर्षण, गुमनामी की नींव शामिल है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के जंगलों में पक्षियों का अद्भुत संसार, नवंबर में 180 प्रजातियां दर्ज; पर्यटन को नई दिशा

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के आठ सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद खाली, गर्भवती महिलाओं की बढ़ीं मुश्किलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।