विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Board Exam: 10वीं व 12वीं की परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज, DM ने उत्तराखंड बोर्ड के सभी नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

Published: Wed, 21 Feb 2024 04:21 PM (IST)

Uttarakhand Board Exam बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं से ...और पढ़ें

DM ने उत्तराखंड बोर्ड के सभी नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
DM ने उत्तराखंड बोर्ड के सभी नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। Uttarakhand Board Exam: हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा भी की।

बैठक में डीएम ने कहा कि जिले के सभी केंद्रों में बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण और सूचितापूर्वक आयोजित कराई जाए। कहा कि इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को पूरा करें। उत्तराखंड बोर्ड के सभी नियमों का पालन किया जाए। परीक्षाओं के दौरान शांति व्यवस्था, पुलिस एवं अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से रखें।

परीक्षाओं को लेकर पूरी की जा रही तैयारियां

मुख्य शिक्षाधिकारी एडी बलोदी ने बताया कि परिषदीय परीक्षाओं के आयोजन को जिले भर में 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में 10 वीं के परीक्षार्थियों की संख्या 6913 और 12 वीं के परीक्षार्थियों की संख्या 6115 है। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड हाई कोर्ट पहुंचा अवैध खनन का मामला, शिकायतों पर कार्रवाई की HC ने मांगी रिपोर्ट