विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर 210 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:38 PM (IST)

कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। शनिवार को मजखाली और ताकुला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंत्री रेखा आर्या के पुतले फूंके।

प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई गई। मजखाली में ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं पर आरोप लगते ही जांच एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं, लेकिन सत्ता से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगने के बावजूद सरकार चुप्पी साधे है। उन्होंने कहा कि 210 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति से जुड़े मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यहां एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदनलाल, किशोर अधिकारी, मनोज वर्मा, कुंदन परिहार, ललित मेहता, पान सिंह, देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह, शिव सिंह, प्रताप सिंह बजीठा, भीम सिंह, ललित बिष्ट, राजू जलाल, अमित सिंह बिष्ट, प्रमोद कुमार, हर्षित, अंजलि, शिवानी, कमल, प्रकाश चंद, पार्वती देवी, भागा देवी, गीता देवी, माया, सरिता आर्या, उत्तम सिंह, आनंद सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं, ताकुला में भी ब्लाक अध्यक्ष बहादुर मेहता की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक प्रदर्शन किया। यहां दीपक बोरा, सुनील कुमार, सुनील बाराकोटी, साहिल बाराकोटी, दीपक, राजेंद्र प्रसाद, गोलू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रक्त की कमी, डोनर के बावजूद किशोरी रेफर, ब्लड बैंक पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा, विवाहित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।