सोमेश्वर में कांग्रेस का हल्लाबोल, रेखा आर्य पर 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप पर निकाली आक्रोश रैली
कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सोमेश्वर में आक्रोश ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए मंत्री रेखा आर्य के आवास का घेराव किया और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मामले में जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए विरोध जताया।
रैली और घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फर्जी दाखिले पर FIR, अनाथ प्रमाणपत्र निकला जाली
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा की जेन-जी बहनों ने गोद लिया सरकारी स्कूल, शुरू कराई 70 से ज्यादा गरीब बच्चों की पढ़ाई
