Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fire in Almora Forest: तीन दिन से धधक रहे चल्थी और बाराकूना के जंगल, बढ़ी विभाग की परेशानी

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 05:00 PM (IST)

    Fire in Almora Forest उत्तराखंड में लगातार जंगलों में आग से लोग परेशान हैं। अल्मोड़ा के जंगलों में भी आग विकराल हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। धौलादेवी ब्लाक के वन पंचायत चल्थी और बाराकूना के जंगल तीन दिनों से आग में धधक रहे हैं। जिससे हजारों की वन संपदा जलकर खाक हो गई है।

    Hero Image
    चल्थी और बाराकूना के जंगल में लगी आग। जागरण

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। उत्तराखंड में लगातार जंगलों में आग से लोग परेशान हैं। अल्मोड़ा के जंगलों में भी आग विकराल हो रही है। जिला मुख्यालय के आसपास से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जंगल आग से धधक रहे हैं। आग की घटनाओं ने विभाग की परेशानी बढ़ा दी हैं, वहीं आम जनता की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। धौलादेवी ब्लाक के वन पंचायत चल्थी और बाराकूना के जंगल तीन दिनों से आग में धधक रहे हैं। जिससे हजारों की वन संपदा जलकर खाक हो गई है। वहीं आग से चारों और धुआं फैल गया है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।

    जंगलों में धधकी आग

    इधर, गुरुवार देर शाम धारानौला के पास भी जंगलों में आग धधक गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के बढ़े क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। वहीं आग तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

    फायर टीम ने आग पर पाया काबू

    सूचना के बाद फायर टीम मौके पर पहुंची। तेजी से फैल रही आग को होजरील और दो डिलीवरी होज पाइप की सहायता से आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली। यहां एलएफएम किशन सिंह, हरि सिंह अधिकारी, कल्पना बिष्ट, सरोज डसीला आदि मौजूद रहे।

    विकराल हो रही उत्तराखंड में जंगल की आग

    उत्तराखंड में जंगल की आग विकराल होती जा रही है। शुष्क मौसम के चलते जंगल में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। गुरुवार को 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आग की 54 नई घटनाएं हुईं। जिनमें कुल 75 हेक्टेयर वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा। चटख धूप के बीच उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद जंगल की आग पर काबू पाने में वन कर्मियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। खासकर रिहायशी क्षेत्रों के आसपास फायर ब्रिगेड की भी मदद ली जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Forest Fire: उत्‍तराखंड के जंगलों में बेकाबू हुई आग, एक दिन में 54 घटनाएं; दो झुलसे