Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्म लियो कृष्ण कन्हाई, बाजे बधइया...

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को धार्मिक आस्था के साथ उत्साहपूर्वक मनाया।

    By JagranEdited By: Updated: Thu, 18 Aug 2022 05:20 PM (IST)
    Hero Image
    जन्म लियो कृष्ण कन्हाई, बाजे बधइया...

    जन्म लियो कृष्ण कन्हाई, बाजे बधइया...

    - जिले भर में चहुं ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

    - लोगों ने कृष्ण मंदिरों में की पूजा अर्चना, मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

    :::: भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव::::

    संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को धार्मिक आस्था के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। लोगों ने उपवास रख कृष्ण मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि व निरोगी काया की कामना की। दिनभर कृष्ण मंदिरों में भजन-कीर्तन से श्रीकृष्ण व राधा की महिमा का गुणगान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन मुरलीमनोहर मंदिर में सुबह से ही पूजार्थियों की कतार लगी रही। महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाकर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का बखान किया। इधर सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित भजन प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता नमिता भाकुनी ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के अनेक प्रसंगों से बच्चों को अवगत कराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम जोशी, ओम प्रकाश लोहनी, विनोद जोशी, हरीश मेहता समेत अनेक आचार्य मौजूद थे। इधर संकट मोचक हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर भजन-कीर्तन हुए। जिसमें सुमन सनवाल, राघवेंद्र पंत, अशोक पांडे, दर्शन रावत, सौम्या सनवाल, सुमित लोहनी, दीप जोशी, सागर रावत, नीरज पंत, अनिल सनवाल आदि मौजूद रहे। धारानौला रामलीला कमेटी की ओर से भी जन्माष्टमी महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। यहां मेहंदी समेत अनेक प्रतियोगिताएं हुईं। इधर नारायण तिवारी देवाल में भी जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्म पर आधारित झांकिया सजाई गईं।

    मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति ने निकाली शोभा यात्रा

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मां नंदा सर्वदलीय समिति की ओर से मुख्यालय में सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं रंगवाली पिछौड़ा पहन कर शामिल रही। वहीं बच्चे राधा-कृष्ण का वेश धारण कर शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शानदार बैंड वादन किया। सिद्धनौला से शुरू हुई यह शोभायात्रा स्थानीय नंदादेवी मंदिर परिसर में पहुंची। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव गीता मेहरा, विमला बोरा, लक्की वर्मा, विद्या बिष्ट, किरन साह आदि महिलाएं शामिल रहीं।

    स्कूल में भी उत्साहपूर्वक मनाया जन्माष्टमी पर्व

    सोमेश्वर : आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमेश्वर में जन्माष्टमी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे कृष्ण-राधा की वेशभूषा में नजर आए। प्री प्राइमरी के बच्चों द्वारा कृष्ण जन्म पर सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन चंद्र अधिकारी ने बच्चों को राधा -कृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मनोज जोशी, सुनीता पांडे, माया जोशी, कमला बिष्ट, गीता नेगी, वंदना राणा, वंदना नयाल समेत अनेक शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।