बिंता की मनीषा आईआईटी दिल्ली में बनी असिस्टेंट प्रोफेसर
द्वाराहाट विकासखंड के बिंता निवासी डॉ. मनीषा ठकुराठी जोशी आईआईटी दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं। ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : विकासखंड के बिंता निवासी डॉ. मनीषा ठकुराठी जोशी का आईआईटी दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। उन्होंने बीते गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ. मनीषा की इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र व राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
डॉ. मनीषा का विवाह बीते वर्ष बिंता निवासी तथा वर्तमान में अमेरिका में बतौर वैज्ञानिक तैनात डॉ. हिमाशु जोशी से हुई। मनीषा ने इंटरमीडिएट तक की परीक्षा अपने मायका पिथौरागढ़ से पूरी कर पंतनगर विश्वविद्यालय से परास्नातक किया। इसके बाद की शिक्षा स्विट्जरलैंड की बासेल तथा जापान की वाटरलू विश्वविद्यालय से पूरी की। शुरू से ही होनहार मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय पिता होशियार सिंह, माता शकुंतला ठकुराठी व गुरुजनों को दिया। उनकी सास चंपा जोशी, ससुर ललित मोहन जोशी, मथुरा दत्त जोशी, कलावती जोशी, दीपक जोशी ने मनीषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।