विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्‍मोड़ा के सिमलखेत में पिंजरे में कैद हुआ एक ओर गुलदार, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Published: Sun, 11 Jan 2026 01:26 PM (IST)

अल्मोड़ा के चौखुटिया विकासखंड के सिमलखेत में आतंक मचाने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है। इससे ग्रामीणों ...और पढ़ें

गुलदार के कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली। File

गुलदार के कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली। File

HighLights

  1. सिमलखेत में आतंक मचाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

  2. गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों को मिली राहत

  3. ग्रामीणों ने वन विभाग से और पिंजरे लगाने की मांग की

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। चौखुटिया विकासखंड के सिमलखेत में क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार के कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

लंबे समय से ग्राम पंचायत सिमलखेत और आसपास के क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में तहसील प्राप्त है पूर्व में दो गुलदार इस क्षेत्र से पकड़े जा चुके हैं लेकिन उसके बाद भी उधर की धमक लगातार क्षेत्र में जारी थी जिसके बाद अब एक और गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है गुलदार के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इधर लोगों का कहना है अभी भी गांव के आसपास दो या तीन गुलजार घूमते देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में आगे भी पिंजरा लगाए रखने की मांग की है। मांग करने वालों में पूर्व प्रधान हीरा सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि किरण नेगी, सरपंच जानकी देवी, संजय सिंह, जय सिंह, वास सुरेंद्र सिंह शामिल है।

यह भी पढ़ें- अल्‍मोड़ा के भनोटिया गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, चार मवेशियों को बनाया था शिकार

यह भी पढ़ें- Leopard Attack: अल्‍मोड़ा की रतौण में गुलदार ने व्यक्ति पर किया हमला, गंभीर घायल