उत्तराखंड में 'ढाई आखर' अभियान: चिट्ठियों में बयां हुआ प्रकृति प्रेम, अल्मोड़ा से पहुंचे 800 लेटर
अल्मोड़ा में डाक विभाग के 'ढाई आखर' अभियान के तहत लोगों ने धरती माता को पत्र लिखकर प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
हेमंत बिष्ट, अल्मोड़ा। एक समय था जब लोग अपने सगे-संबंधियों और परिचितों तक भावनाएं और विचार पहुंचाने के लिए पत्रों का सहारा लेते थे। चिट्ठियां अपनों से जुड़ने और मन की बात साझा करने का महत्वपूर्ण माध्यम हुआ करती थीं। लेकिन बदलते दौर और संचार के आधुनिक साधनों ने धीरे-धीरे पत्र लेखन की परंपरा को सीमित कर दिया है।
अब डाकघर पासबुक, नोटिस और पार्सल संबंधी कार्यों ने अधिक स्थान ले लिया है। पत्र लेखन के प्रति घटती रुचि और चिट्ठियों की पुरानी परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए डाक विभाग की ओर से ढाई आखर अभियान चलाया जा रहा है। इससे लोगों को फिर से पत्र लेखन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अभियान के तहत जनपद अल्मोड़ा में हिंदी और कुमाऊंनी भाषा में करीब 800 पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें लोगों ने अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों को शब्दों के माध्यम से साझा किया है।
प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव बने पत्र का विषय
इस बार अभियान के तहत पत्र लेखन के लिए धरती माता को पत्र, प्रकृति की रक्षा का मेरा संकल्प विषय निर्धारित किया गया है। इस विषय के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति अपने विचार और जिम्मेदारी व्यक्त करने का अवसर दिया गया। पत्रों में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर चिंता दिखाई दे रही है।
पत्र में लोगों ने धरती के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने के साथ ही प्रकृति को हुए नुकसान पर आत्मचिंतन और सुधार का संकल्प भी जाहिर किया है। इसमें कृतज्ञता और आभार का भाव, आत्मग्लानि और सुधार का भाव, ठोस कर्तव्य और कर्म का भाव, आने वाली पीढ़ियों के प्रति उत्तरदायित्व, प्रेरणा और सामूहिक प्रयास का भाव आदि से लेखनी का प्रस्तुत किया है।
लोगों में चिट्ठी-पत्री लिखने का शौक धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। इसी पुरानी परंपरा को जीवित रखने और लोगों में पत्र लेखन के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से ढाई आखर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक अल्मोड़ा मंडल में करीब 800 पत्र प्राप्त हो चुके हैं। - जेएस बोरा, डाक अधीक्षक, अल्मोड़ा मंडल
यह भी पढ़ें- जर्जर भवनों में चल रहे डाकघर, एक कमरे में हजारों लोगों का काम; 2,632 करोड़ की योजना से जगी उम्मीद
यह भी पढ़ें- डाकघर जाने का झंझट खत्म! अब घर बैठे खोलें नई पॉलिसी और जमा करें प्रीमियम, नवंबर से शुरू होगी सर्विस
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।