विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डाकघर जाने का झंझट खत्म! अब घर बैठे खोलें नई पॉलिसी और जमा करें प्रीमियम, नवंबर से शुरू होगी सर्विस

Published: Fri, 30 Oct 2026 01:01 PM (IST)

डाक विभाग मुरादाबाद में नवंबर के पहले सप्ताह से डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) सेवाओं को डिजिटल कर रहा है।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. नई पालिसी खोलने के लिए कर्मचारियों को दी जा रही ट्रेनिंग

गौरव शुक्ला, मुरादाबाद। डाकघर से जीवन बीमा कराने वाले जिले के ग्राहकों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। डाक विभाग डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) की सेवाओं को डिजिटल करने जा रहा है। मुरादाबाद में नवंबर के पहले सप्ताह से नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके लिए डाक विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्राहकों को बीमा से जुड़े कई कामों के लिए डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे घर बैठे आनलाइन माध्यम से नई पालिसी के लिए आवेदन करने और प्रीमियम जमा करने जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

From Queue to Cozy Online Banking

नई व्यवस्था के तहत ग्राहक कस्टमर पोर्टल के माध्यम से बीमा संबंधी काम कर सकेंगे। वहीं डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के एजेंटों के लिए अलग पोर्टल की सुविधा होगी।

इसके जरिये एजेंट नई पालिसी खोलने और प्रीमियम जमा करने की प्रक्रिया आनलाइन पूरी कर सकेंगे। इससे ग्राहकों और एजेंटों का समय बचेगा। साथ ही कागजी कार्यवाही कम होने से बीमा सेवाओं का संचालन भी आसान होगा।

पुरानी प्रणाली की जगह लेगा नया साफ्टवेयर

डाक विभाग बीमा सेवाओं के संचालन में इस्तेमाल होने वाली पुरानी एमकैमिश प्रणाली की जगह नई इंश्योरेंस मैनेजमेंट साल्यूशन (आइएमएस) प्रणाली लागू कर रहा है।

इसके लिए विभाग ने नया साफ्टवेयर विकसित किया है। नई प्रणाली का उद्देश्य बीमा संबंधी कामकाज को सरल, सुरक्षित और प्रभावी बनाना है। मुरादाबाद में इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

नवंबर के पहले सप्ताह से डाक जीवन बीमा की सेवाएं आनलाइन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे ग्राहकों को घर बैठे नई पालिसी खोलने और प्रीमियम जमा करने की सुविधा मिलेगी।

- गय्यूर अहमद खान, सीनियर पोस्टमास्टर, मुरादाबाद ।


यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में अब गांव से नहीं आ सकेंगे ई-रिक्शा और ऑटो, SP ट्रैफिक ने बताया जाम खत्म करने का नया प्लान