विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Almora News: महिलाओं को दिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के टिप्स, महिला सशक्तिकरण की नई राह

Published: Mon, 08 Sep 2025 11:10 PM (IST)

अल्मोड़ा के दन्यां में स्वायत्त सहकारिता की 11वीं वार्षिक आम सभा में 34 समूहों की 255 महिलाओं ने भाग लिया। ...और पढ़ें

महिलाओं को दिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के टिप्स
महिलाओं को दिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के टिप्स

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। सहकारिता के माध्यम से स्थापित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। समूहों से लिए हुए ऋण का सदुपयोग हो तो ग्रामीण महिलाएं भी स्वावलंबी बन सकती हैं।

धौलादेवी की ब्लाक प्रमुख लीला बिष्ट ने दन्यां में आयोजित स्वायत्त सहकारिता की 11वीं वार्षिक आम सभा में स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं से समूहों से प्राप्त हुए ऋण का सदुपयोग कर स्वावलंबी बनने की अपील की।

ब्लाक प्रमुख ने हीमोत्थान सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए गांवों में दिए जा रहे स्वरोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उपयोगी बताया। 11वी वार्षिक आम सभा में धौलादेवी विकासखंड में स्थापित 34 समूहों की 255 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

हीमोत्थान सोसाइटी और टाटा ट्रस्ट द्वारा वित्त पोषित धौलादेवी स्वायत्त सहकारिता की क्लस्टर समन्वयक चंद्रा पंत ने बताया कि 34 समूहों में सदस्यों की 27 लाख से अधिक बचत है और दस लाख का सीसीएल है। सहकारिता के मुख्य कार्यकर्ता शिवदत्त पांडे और निर्मला त्रिपाठी ने गत वित्तीय वर्ष का संपूर्ण लेखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया।

बैठक में हेमा देवी को सहकारिता अध्यक्ष, नीमा पंत को कोषाध्यक्ष और रेखा देवी को आम सहमति से सचिव चुना गया। आम सभा को योगेंद्र रावत, आनंद बल्लभ जोशी, बीडीसी सदस्य चौसाला पूजा गैड़ा, प्रधान खष्टी देवी, रेखा देवी, मंजू भंडारी, सहकारिता एडीओ कमलेश बृज्वाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की निधि और मनीषा सहित अनेक महिला समूहों के अध्यक्षों ने संबाेधित किया। संचालन चंद्रा पंत ने किया।