Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा की पुलिस कर्मी ममता ने अमेरिका में बढ़ाया देश का मान, एक स्वर्ण व पांच रजत पदक झटके

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 04:44 PM (IST)

    अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी ममता खाती ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्वर्ण और पांच रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दी।

    Hero Image
    अल्मोड़ा की पुलिस कर्मी ममता ने अमेरिका में बढ़ाया देश का मान

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर अमेरिका में देश का मान बढ़ाया। उन्होंने अमेरिका के बर्मिंघम अलबामा शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में एक स्वर्ण और पांच रजत पदक पर कब्जा जमाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    27 जून सात जुलाई तक अमेरिका के बर्मिंघम अलबामा शहर में वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 आयोजित किया गया। जिसमें 70 से अधिक देशों के लगभग 8500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    इस खेल में महिला आरक्षी ममता खाती ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर एसएसपी देवेंद्र पींचा समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई। एसएसपी ने सभी से खेलों से जुड़ने का भी आह्वान किया।

    comedy show banner
    comedy show banner