Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेंजर जोन के पास दरकती पहाड़ी के सामने प्रशासन लाचार, अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 10:38 PM (IST)

    अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास भूस्खलन से यातायात चार दिनों से ठप है। इससे अल्मोड़ा बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लोग परेशान हैं यात्रियों को घूमकर जाना पड़ रहा है। सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है पर भूस्खलन जारी है। लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं और जरूरी काम के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। क्वारब डेंजर जोन बना हुआ है।

    Hero Image
    क्वारब के पास सड़क चौड़ीकरण में लगी लोडर मशीनें। जागरण

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। दो जिलों की सीमा पर बसे डेंजर जोन क्वारब के पास दरकती पहाड़ी के सामने प्रशासन लाचार नजर आ रहा है। एनएच पर पिछले चार दिनों से आवागमन पूरी तरह ठप है।

    यातायात बाधित होने से अल्मोड़ा समेत बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मैदान से पहाड़ आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त फेरा लगा कर अल्मोड़ा पहुंचना मजबूरी बन गया है।

    अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ के तीन जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन है, लेकिन बीते दिनों हुई वर्षा के बाद डेंजर जोन क्वारब के समीप करीब 30 मीटर सड़क वास आउट हो गई।

    इसके बाद वहां पर खतरे के बीच चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। लेकिन बार-बार दरक रही पहाड़ी के सामने सब लाचार नजर आ रहे हैं। लाइफ लाइन पर यातायात बाधित है। इससे जहां पहाड़ से हल्द्वानी और महानगरों को जाने वाले यात्री परेशान हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, समय की बर्बादी के साथ ही लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। खासकर इमरजेंसी के समय लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि डेंजर जोन के पास दरकती पहाड़ी और ऊपर से गिर रहे बोल्डरों के भय से क्वारब और आसपास के ग्रामीण जरूरी कार्य तक के लिए जिला मुख्यालय नहीं आ पा रहे हैं।

    पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बाल-बाल बची महिलाएं

    क्वारब डेंजर जोन परेशानी का कारण बन गया है। अब क्वारब के समीप पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आने से महिलाएं बाल-बाल बच गई। पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आने से महिलाओं के बाल-बाल बचने का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

    बताया जा रहा है कि जो महिलाएं डेंजर जोन के पास से गुजर रही थी, वहीं आसपास के स्कूलों में तैनात शिक्षिकाएं हैं। हालांकि इस वीडियो के बारे में जब एनएच के अधिकारियों से जानकारी ली तो उन्होंने वीडियो का संज्ञान में नहीं होने की बात की।

    लगातार मलबा आने से काम में परेशानी हो रही है। शीघ्र यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    -जीसी पांडेय, एई एनएच।

    comedy show banner
    comedy show banner