Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Nikay Chunav: अल्मोड़ा में जीतने के बाद भी 914 प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ, फिर लगेगी अधिसूचना

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 04:16 PM (IST)

    अल्मोड़ा जिले में पंचायत चुनाव के बाद भी 914 प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि कैबिनेट का गठन नहीं हुआ है। वार्ड सदस्यों की कम भागीदारी के कारण कई पद खाली हैं जिससे ग्राम पंचायत का कार्य अधूरा रहेगा। दोबारा चुनाव होने की संभावना है जिसके बाद ही प्रधानों को अधिकार मिलेंगे। कैबिनेट पूरी होने पर ही प्रधान शपथ ले पाएंगे।

    Hero Image
    अल्मोड़ा में जीतने के बाद भी 914 प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद भी जीतने वाले 914 प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। कैबिनेट पूरी नहीं होने से प्रधानों के जीतने का जश्न अधूरा ही रहेगा। 

    जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 8242 पदों में कुल 2202 पदों पर ही प्रत्याशियों चुनावी मैदान में है। बिना कैबिनेट के गांव की संसद पूरी नहीं मानी जाती है। अगले तीन महीने में अधिसूचना के बाद दोबारा चुनाव होंगे। करीब छह महीने तक चुने हुए प्रधान शक्तिहीन ही रहेंगे। इस दौरान ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं हो पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले के 11 ब्लाकों में 1160 प्रधानों के पद है। जिनमें से 218 प्रधान निर्विरोध चुन लिए गए है। बाकि 942 पदों के लिए मुकाबला हो रहा है। लेकिन प्रधान को ताकत देने वाली उनकी कैबिनेट ग्राम पंचायत सदस्य बनने के लिए लोगों में रुचि कम ही दिख रही है। 

    हाल यह है कि कुल 8242 पदों में से 2202 पदों पर ही नामांकन हुए हैं। जिनमें से 1962 निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बाकि 40 पदों के लिए दो चरणों में होने वाले चुनाव में मतदान होगा। इसका मतलब यह है कि चुनाव जीतने के बाद भी करीब 914 ग्राम पंचायतों में प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे।

    प्रधानों को अधिकार तब तक नहीं सौंपा जाएगा जब तक उसकी कैबिनेट पूरी ना हो। यहां अधिकतर ग्राम पंचायतों में सात, नौ वार्ड है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 

    ऐसे में अब चुनाव के बाद फिर दोबार से राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर अधिसूचना जारी करनी पड़ेगी। फिर छूटे हुए पदों पर चुनाव होंगे। इस प्रक्रिया में पूरे छह माह लगने की उम्मीद है। इस स्थिति में न तो कोई विकास योजना पास होगी, न ही पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन या मूलभूत कार्य पूरे हो पाएंगे।

    ग्राम पंचायत सदस्य की शक्तियां

    • पंचायत की बैठकों में भाग लेना और निर्णय लेना
    • प्रस्ताव पास करना
    • विकास योजनाओं की निगरानी
    • गांव की समस्याएं ब्लॉक स्तर तक पहुंचाना
    • जरूरत पड़ने पर प्रधान को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाना

    जीतने के बाद 11 ब्लाकों में 246 प्रधान लेंगे शपथ

    ब्लाक कुल पद शपथ लेंगे
    भैसियाछाना 53 9
    ताकुला 89 19
    हवालबाग 126 32
    भिकियासैण्या 99 28
    ताड़ीखेत 130 18
    चौखुटिया 95 19
    स्याल्दे 95 12
    द्वाराहाट 122 12
    सल्ट 138 38
    लमगड़ा 103 16
    धौलादेवी 110 43

    बिना कैबिनेट के प्रधान शक्तिहीन ही रहेगा। दोबारा अधिसूचना जारी होगी जिसके बाद चुनाव होंगे। कैबिनेट पूरी होने पर ही प्रधान की शपथ दिलाई जाएगी।

    -राजेंद्र गुंज्याल, डीपीआरओ, अल्मोड़ा

    comedy show banner
    comedy show banner