Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा में हरेला पर्व पर एक दिन में रोपे जाएंगे 25 हजार पौधे, अभियान में लगे तीन विभाग

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 05:36 PM (IST)

    अल्मोड़ा में हरेला पर्व पर 25 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य है जिसमें वन विभाग उद्यान विभाग और रेशम विभाग शामिल हैं। पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। वन विभाग ने फलदार पौधे लगाने पर जोर दिया है और लोगों से पौधों के संरक्षण की अपील की है।

    Hero Image
    अल्मोड़ा में हरेला पर्व पर एक दिन में रोपे जाएंगे 25 हजार पौधे

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। हरेला पर्व पर बुधवार को अल्मोड़ा में एक दिन में 25 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए लक्ष्य तय कर दिया गया है। इन 25 हजार पौधों में वन विभाग 10 हजार पौधों का रोपण करेगा। जबकि उद्यान नौ और रेशम विभाग छह हजार पौधे रोपेगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाली का प्रतिक हरेला पर्व पर हर वर्ष पर्यावरण संतुलन के लिए पौधों का रोपण किया जाता है। इस बार भी बुधवार को हरेला पर्व पर जनपद में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम होगा। 

    पहले दिन करीब जनपद भर के विभिन्न स्थानों पर 25 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा, जबकि इसके बाद पूरे माह भर पौध रोपण के साथ उनके संरक्षण के लिए जागरूकता मुहिम चलेगी। 

    रोपित पौधों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि रोपित पौधों के संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। पहले दिन अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधों के रोपण का लक्ष्य है।

    पौध रोपण के लिए वन विभाग ने सोमेश्वर में की बैठक

    हरेला पर्व पर पौध रोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वन क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर ने कर्मचारियों की बैठ ली। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार लोहनी ने कहा कि रोपित पौधों के संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। 

    केवल पौधा रोप देने से ही कुछ नहीं होगा, उसका संरक्षण बेहद जरूरी है। यहां डिप्टी रेंजर राम सिंह रावत, जगदीश गोस्वामी, शिव राम, गोपाल राम, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार, धीरज उप्रेती आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner