विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा के युवाओं ने मुर्गीपालन से गांव में ही कमाए लाखों, 10 को दिया रोजगार

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:09 PM (GMT+05:30)

अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के तीन युवाओं ने गांव में ही मुर्गीपालन व्यवसाय शुरू कर छह माह में दो लाख रुपये कमाए। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस जागरण, अल्मोड़ा। पहाड़ में रोजगार के सीमित अवसर और लगातार बढ़ते पलायन के बीच लमगड़ा ब्लॉक के तड़ैनी गांव के तीन युवाओं ने स्वरोजगार की ऐसी पहल की है, जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन सकती है। नौकरी और रोजगार की तलाश में गांव से बाहर जाने के बजाय पंकज बिष्ट, इंद्र बिष्ट और प्रकाश बिष्ट ने अपने गांव लौटकर मुर्गीपालन व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

तीनों ने अपने संसाधनों से स्वरोजगार की नींव रखी और महज छह माह में करीब दो लाख रुपये की आमदनी अर्जित कर ली है। तीनों युवाओं ने मिलकर 'शिवालिक आर्चड एंड पोल्ट्री फार्म' नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया है। इसके तहत उन्होंने व्यावसायिक स्तर पर मुर्गीपालन को अपनाया।

वर्तमान में उनके फार्म में ब्लैक ऑस्ट्रेलॉर्प और आरआईआर (रोड आइलैंड रेड) नस्ल की करीब 2,500 मुर्गियां हैं। इन मुर्गियों को हरियाणा के करनाल से मंगवाया गया है। युवाओं के अनुसार, ब्लैक ऑस्ट्रेलॉर्प नस्ल की मुर्गियों में अंडा उत्पादन की अच्छी क्षमता होती है।

वहीं, आरआईआर नस्ल भी मुर्गीपालन के लिए उपयोगी मानी जाती है। तीनों युवाओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद योजनाबद्ध तरीके से इस व्यवसाय को आगे बढ़ाया है। उनका उद्देश्य गांव में ही रोजगार का साधन तैयार करने के साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

10 लोगों को मिला गांव में रोजगार

पोल्ट्री फार्म की खास बात यह है कि इससे केवल तीनों संचालकों को ही रोजगार नहीं मिला, बल्कि गांव के 10 अन्य लोगों की आजीविका का साधन भी तैयार हुआ है। फार्म में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिमाह आठ से दस हजार रुपये तक वेतन दिया जा रहा है।

इससे स्थानीय लोगों को अपने गांव और आसपास ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में जहां रोजगार के सीमित विकल्प हैं, वहां इस तरह की पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मददगार हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बलिदानी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर होगा अल्मोड़ा का क्रीड़ा मैदान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोग, धूप और खानपान की आदतें बिगाड़ रही सेहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।