विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिदानी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर होगा अल्मोड़ा का क्रीड़ा मैदान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

By Santosh BishtEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sun, 29 Nov 2026 03:34 PM (IST)

अल्मोड़ा के डायट क्रीड़ा मैदान का नाम अब बलिदानी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर रखा जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया गया है, जो युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति अब अल्मोड़ा के युवाओं को देशसेवा की प्रेरणा देगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के क्रीड़ा मैदान का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मैदान का नामकरण बलिदानी की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के साथ ही नई पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से डायट स्थित क्रीड़ा मैदान का पुनर्निर्माण कराया गया है। अब इस मैदान को बलिदानी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम से जाना जाएगा।

मैदान का नामकरण उनके अदम्य साहस, वीरता और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा। साथ ही यहां खेलने और अभ्यास करने वाले युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

आतंकवाद विरोधी अभियान में दिया था बलिदान

लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने आठ जून 2024 को पांच असम रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त कर सैन्य अधिकारी के रूप में सेवाएं शुरू की थीं। जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान छह जून 2026 को राजौरी में आतंकवाद विरोधी अभियान में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 'ढाई आखर' अभियान: चिट्ठियों में बयां हुआ प्रकृति प्रेम, अल्मोड़ा से पहुंचे 800 लेटर

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोग, धूप और खानपान की आदतें बिगाड़ रही सेहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।