Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Almora: सांसद बृज भूषण के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे खिलाड़ी, जलाया प्रमाणपत्र की छाया प्रति

    By Jagran NewsEdited By: Riya Pandey
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 08:13 PM (IST)

    अल्मोड़ा अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के साथ हुए उत्पीड़न व अभद्रता के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व खिलाड़ियों में रोष व्याप्त है। कुश्ती खिलाड़ियों के आंदोलन के समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खिलाड़ियों ने प्रमाणपत्रों की छाया प्रति जलाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    Hero Image
    कुश्ती खिलाड़ियों के आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खिलाड़ियों ने अपने प्रमाणपत्रों की छाया प्रति जलाई।

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के साथ हुए उत्पीड़न व अभद्रता के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व खिलाड़ियों में रोष व्याप्त है। कुश्ती खिलाड़ियों के आंदोलन को समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खिलाड़ियों ने अपने प्रमाण पत्रों की छाया प्रति जलाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खिलाड़ियों ने की मोदी सरकार की आलोचना

    शुक्रवार की देर शाम सात बजे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व प्रदेश प्रभारी अभाव्या चौहान के नेतृत्व में गांधी पार्क में एकत्र हुए। मौके पर बास्केटबाल, वालीबाल सहित अन्य स्पद्धाओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ी विपुल कार्की, लक्षित साह, आदित्य साह, प्रबल सिंह रौतेला, रोहित तिवारी, गौरव, अन्नू पंवार, ललित सत्वाल ने कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में प्रमाण पत्र के छाया प्रति जलाए। उन्होंने कहा कि कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीते चार महीनों से न्याय की गुहार लगा रहे है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज हो गया है बावजूद इसके सांसद खुला घूम रहा है। उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब कुश्ती खिलाड़ियाें को न्याय नहीं मिला तो उन्होंने अपने मेडल गंगा में बहाने तक का फैसला ले लिया। फिलहाल खाप पंचायतों की गुहार पर यह कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले को संरक्षण दे रही है।

    अगर नहीं हुई कार्रवाई तो होगा उग्र आंदोलन- खिलाड़ी

    जिले के सभी खिलाड़ी कुश्ती खिलाड़ियों के आंदोलन के साथ है। आज उनके समर्थन में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी अपने प्रमाण पत्र जला रहे है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही आरोपी सांसद पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं की जाती है तो हमें उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

    इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, दिवान सतवाल, पंकज कार्की, ललित सतवाल, रोहित रौतेला, दिनेश नेगी, धीरेंद्र गैलाकोटी आदि मौजूद थे।