विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा में फर्जी यूटीईटी से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:47 PM (IST)

फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्रों के सहारे सरकारी नौकरी पाने वाले अल्मोड़ा के तीन शिक्षकों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों पर अब कानूनी शिकंजा कस गया है। शिक्षा विभाग की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

तीनों भैंसियाछाना विकासखंड के अलग-अलग राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारंभिक अल्मोड़ा की ओर से सात नवंबर 2025 में सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।

भर्ती पूरी होने के बाद 27 जनवरी को भूपेंद्र कुमार निवासी खड़की पिथौरागढ़ को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुनखेत नवीन, अंजना ग्वासीकोटी निवासी तल्ला पानी पिथौरागढ़ को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोड़ा और प्रियांशु चंद्र निवासी दमुवाढूंगा को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूढ़ाधौर में नियुक्ति मिली।

इसके बाद विभाग की ओर से शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। जांच में तीनों शिक्षकों के यूटीईटी प्रथम 2024 के प्रमाणपत्रों में दर्ज अनुक्रमांक परिषद की ओर से जारी ही नहीं किए गए थे। परिषद की मूल सारणीयन पंजिका में भी तीनों के नाम दर्ज नहीं मिले। प्रमाणपत्रों पर अंकित क्यूआर कोड भी कूटरचित पाए गए।

मामले में विभागीय जांच समिति ने भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति हासिल करने की पुष्टि की। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने 28 सितंबर को तीनों की सेवाएं समाप्त कर दी।

वहीं, पुलिस में भी तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की गई। अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रक्त की कमी, डोनर के बावजूद किशोरी रेफर, ब्लड बैंक पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा, विवाहित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।