अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में होगा रावण परिवार के पुतलों का दहन, दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज
अल्मोड़ा में ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। नंदा देवी मंदिर परिसर में हुई दशहरा महोत्सव समिति की बैठक में रावण परिवार के पुतलों का दहन हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में करने का निर्णय लिया गया। समिति का उद्देश्य दशहरा को फिर से ऐतिहासिक स्वरूप देना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना है ताकि अल्मोड़ा की सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत किया जा सके।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। गुरुवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में दशहरा महोत्सव समिति की बैठक हुई। तय किया गया कि इस बार रावण परिवार के पुतलों का दहन हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में होगा।
मौके पर महोत्सव समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले दो वर्षों से अल्मोड़ा का दशहरा महोत्सव कमजोर होता जा रहा था और इसका आकर्षण कम होता दिखाई दे रहा था। लेकिन इस बार दशहरा को ऐतिहासिक स्वरूप में फिर से स्थापित किया जाएगा।
दर्शकों और नगरवासियों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिससे अल्मोड़ा की सांस्कृतिक परंपरा को और मजबूती मिलेगी। समिति के सदस्यों का कहना है कि दशहरा महोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है।
यहां अजीत कार्की, दीप लाल साह, धर्मेंद्र बिष्ट, वैभव पांडे, किशन लाल, हरीश कनवाल, हितेश नेगी, परितोष जोशी, दीप सिंह डांगी, जगदीश वर्मा, कपिल मल्होत्रा, दीप जोशी, तारा चंद जोशी, आनंद बगड़वाल, मनोज सनवाल, कृष्ण बहादुर, कुलदीप मेर, अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा, भगत, राजेंद्र तिवारी, उज्जवल जोशी ,पंकज सिंह कनवाल ,सूरज वाणी ,शरद अग्रवाल, दिनेश मठपाल, विनीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।
समिति का हुआ पुनर्गठन
दशहरा समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अजीत कार्की को समिति का अध्यक्ष चुना गया। मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी धर्मेंद्र बिष्ट को सौंपी गई। सांस्कृतिक संयोजक के रूप में मनोज जोशी का चयन हुआ। जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी वैभव पांडेय को दी गई। राजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा मनोज सनवाल, दीप सिंह डांगी और ललित लटवाल को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी कपिल मल्होत्रा और हनी वर्मा को दी गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।