विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाना पाटेकर के साथ काम कर चुकीं अल्मोड़ा की अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने साझा किए अपने अनुभव, इस फिल्म में साथ किया था काम

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:18 PM (GMT+05:30)

अल्मोड़ा की अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने प्रकाश झा की वेब सीरीज 'संकल्प' में नाना पाटेकर के साथ काम किया है। ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

हेमंत बिष्ट, जागरण. अल्मोड़ा। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, लेखक और फिल्म निर्माता नाना पाटेकर का पहाड़ों से गहरा लगाव रहा है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा की अभिनेत्री रूप दुर्गापाल को भी उनके साथ काम करने का अवसर मिला है।

रूप ने फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की नई वेब सीरीज ‘संकल्प’ में नाना पाटेकर के साथ अभिनय किया है। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर रूप ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वेब सीरीज में नाना पाटेकर ने ‘माट साहब’ की भूमिका निभाई है, जबकि रूप दुर्गापाल ‘माधुरी’ नाम की युवती के किरदार में नजर आएंगी।

कहानी में माट साहब का माधुरी से आत्मीय रिश्ता है और वह उसे अपनी बेटी की तरह मानते हैं। इस वजह से दोनों किरदारों के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिलता है। नाना पाटेकर के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए रूप दुर्गापाल ने कहा कि नाना बेहद सहज, सरल और बड़े दिल वाले इंसान हैं।

वह छोटे-बड़े कलाकारों में किसी तरह का भेदभाव नहीं करते और सेट पर सभी को समान सम्मान देते हैं। उनके व्यवहार ने रूप को खासा प्रभावित किया। रूप के अनुसार, नाना पाटेकर का मानना है कि अभिनय के क्षेत्र में आने वाला हर कलाकार अपने साथ जीवन के कुछ अनुभव लेकर आता है और इन्हीं अनुभवों से उसकी कला निखरती है।

उनके साथ काम करना रूप के लिए केवल अभिनय का अवसर नहीं, बल्कि सीखने का भी महत्वपूर्ण अनुभव रहा। रूप ने बताया कि नाना पाटेकर उन्हें सेट पर हमेशा ‘माधुरी’ नाम से ही पुकारते थे।

वरिष्ठ कलाकार होने के बावजूद उनका सभी के साथ सहज और समान व्यवहार सेट के माहौल को भी खुशनुमा बनाए रखता था। रूप ने बताया कि नाना पाटेकर की एक आदत ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया। वह अपने संवादों को लिखकर याद करते थे।

रूप ने कहा कि उन्होंने नाना की इस आदत को अपनाया और अब वह भी संवादों को लिखकर याद करने की कोशिश करती हैं। उनके मुताबिक, नाना पाटेकर के साथ काम करना उनके लिए अभिनय की बारीकियां सीखने का एक यादगार अनुभव रहा।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के रानीखेत में भारत-यूएई का 'माउंटेन गार्डियन-2026' सैन्य अभ्यास शुरू, महिला सैनिक भी लेंगी हिस्सा

यह भी पढ़ें- BAMS डॉक्टर से IRS कमिश्नर बनने तक, अल्मोड़ा की बेटी श्रद्धा जोशी ने दिया सफलता का मंत्र