अल्मोड़ा के रानीखेत में भारत-यूएई का 'माउंटेन गार्डियन-2026' सैन्य अभ्यास शुरू, महिला सैनिक भी लेंगी हिस्सा
भारत और संयुक्त अरब अमीरात का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'माउंटेन गार्डियन-2026' अल्मोड़ा के रानीखेत में शुरू हो गया है। यह ...और पढ़ें
-1791289234424_m.webp)
HighLights
भारत-यूएई का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'माउंटेन गार्डियन-2026' रानीखेत में शुरू।
पर्वतीय युद्ध पर केंद्रित, अंतर-संचालनीयता और आपसी सहयोग बढ़ाना मुख्य उद्देश्य।
महिला अधिकारी व सैनिक भी शामिल, अभ्यास 18 अक्टूबर तक चलेगा।
जागरण संवाददाता, रानीखेत (अल्मोड़ा)। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएइ) का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन-2026’ शुरू हो गया है। चौबाटिया स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में इस अभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय युद्ध पर विशेष ध्यान देते हुए अंतर संचालनीयता, आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देना है।
साथ ही दोनों देशों की सेनाओं को पेशेवर अनुभव साझा करने, सामरिक दक्षता बढ़ाने व परिचालन प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा। सैन्याभ्यास भारत यूएइ के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करेगा तथा दोनों देशों के बीच मित्रता व विश्वास के बंधन को सुदृढ़ भी करेगा।
-1791289263139.webp)
खास बात कि इसमें दोनों देशों की महिला अधिकारी व लड़ाकू सैनिक विशेषज्ञ भूमिका में रहेंगी। भारतीय सेना की टुकड़ी में भैरव बटालियन जबकि यूएई सेना की टुकड़ी में माउंटेन इंफेंट्री बटालियन के 92-92 सैनिक शामिल हैं।
चौबटिया सैन्य क्षेत्र में भारत व यूएइ के बीच पांच से 18 अक्टूबर तक चलने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस अवधि में दोनों देशों के जवान सैनिक संयुक्त योजना, सामरिक व फायरिंग अभ्यास, निगरानी ग्रिड की स्थापना, ड्रोन संचालन, शारीरिक सहनशक्ति, चट्टान चढ़ाई, बाधा प्रशिक्षण और एकीकृत क्षेत्र अभ्यास करेंगे।
प्रशिक्षण में प्रौद्योगिकी आधारित संचालन और चुनौतीपूर्ण पर्वतीय इलाकों में संचालन से संबंधित रणनीति, तकनीक व प्रक्रियाओं का आदान प्रदान भी शामिल होगा।
