Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रानीखेत में शुरू हुई उत्तराखंड की पहली अग्निवीर भर्ती रैली, हजारों युवाओं ने दौड़ में दिखाया दमखम

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 12:50 PM (IST)

    रानीखेत में कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के सोमनाथ ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। लखनऊ भर्ती जोन के मेजर जनरल मनोज तिवारी ने इसका शुभारंभ किया। पहले दिन बागेश्वर जिले के युवाओं ने 1.6 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया और शारीरिक दक्षता परीक्षण दिया। मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं का सेना के प्रति हमेशा से आकर्षण रहा है।

    Hero Image
    हजारों युवा उम्मीदवारों ने दौड़ में दिखाया दमखम. Jagran

    जासं, रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के सोमनाथ ग्राउंड में गुरुवार से उत्तराखंड की पहली अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत हुई। मुख्यालय भर्ती जोन लखनऊ के प्रमुख मेजर जनरल मनोज तिवारी ने रैली का शुभारंभ किया।

    रैली की शुरुआत 1.6 किलोमीटर दौड़ से हुई, जिसमें सफल उम्मीदवारों का लंबाई, सीना और वजन मापा गया। इसके बाद उन्हें 9 फीट गड्ढा कूद, बैलेंसिंग और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षणों से गुजरना पड़ा। पहले दिन बागेश्वर जिले के छह तहसीलों—बागेश्वर, दुगनाकुरी, गरुड़, कपकोट, कांडा और कौसानी—के करीब एक हजार युवाओं ने भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं का सेना की ओर आकर्षण हमेशा से रहा है। भर्ती रैली के बाद पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध तरीके से अग्निवीर भर्ती कराई जाएगी। आने वाले महीनों में देहरादून, चंपावत समेत अन्य जिलों में भी रैली होगी। इसके अलावा बेटियों के लिए भी महिला पुलिस भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

    अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। रानीखेत एसएसबी की निगरानी में पुलिस बल तैनात है। वहीं महिलाओं के लिए भोजन व आवास की व्यवस्था स्थानीय महिला समूह की ओर से की गई है।

    तड़के 2:30 बजे से ही मैदान के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसी भी दलाली गतिविधि पर रोक के लिए पहली बार एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया गया है।