Move to Jagran APP

World Population Day : 2.21 फीसद हर वर्ष बढ़ रही वाराणसी की जनसंख्या, नियंत्रण बड़ी चुनौती

वाराणसी की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। हर वर्ष बढ़ोत्तरी का फीसद 2.21 है। कोरोना काल में जनसंख्या नियंत्रण बड़ी चुनौती है लेकिन स्वास्थ्य महकमा ने पूरी तैयारी कर रखी है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 12:42 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 05:47 PM (IST)
World Population Day : 2.21 फीसद हर वर्ष बढ़ रही वाराणसी की जनसंख्या, नियंत्रण बड़ी चुनौती
World Population Day : 2.21 फीसद हर वर्ष बढ़ रही वाराणसी की जनसंख्या, नियंत्रण बड़ी चुनौती

वाराणसी, जेएनएन। World Population Day जिले की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। हर वर्ष बढ़ोत्तरी का फीसद 2.21 है। कोरोना काल में जनसंख्या नियंत्रण बड़ी चुनौती है लेकिन स्वास्थ्य महकमा ने पूरी तैयारी कर रखी है। वर्ष 2020 में जनसंख्या दिवस पखवाड़े के लिए भारत सरकार की ओर से तय की गई थीम का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 महामारी में भी जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए समाज को जागरूक करने के साथ-साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करना है। साथ ही विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के अवसर पर जनसाधारण का संवेदीकरण किए जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक व सघन प्रचार-प्रसार करना है।

loksabha election banner

विभिन्न प्रचार-प्रसार साधनों के माध्यम से उचित उम्र पर विवाह, बच्चों के जन्म में अंतर रखने, प्रसव पश्चात परिवार नियोजन की सेवाएं, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, गर्भ समापन पश्चात परिवार नियोजन की सेवाओं के संदर्भ में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार है। सेवा प्रदायगी जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा। पखवाड़े में इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन की समस्त सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुये मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग कर परिवार नियोजन के लिए ग्राम स्तर पर जन समुदाय को जागरूक किया जाएगा। दंपत्तियों की इच्छानुसार उन्हेंं अस्थायी गर्भनिरोधकों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाएगा। कोविड-19 के दृष्टिगत सुरक्षित ढंग से अस्थायी गर्भनिरोधक साधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्य में लगी संस्थाओं व अन्य सहयोगी व्यक्तियों से आगे आकर पखवाड़े के दौरान कार्य करने की अपील की गई है।

आयोजित होने वाली गतिविधियां

समुदाय अथवा चिकित्सा इकाई पर इच्छुक लाभार्थियों की परिवार नियोजन के विभिन्न गर्भनिरोधक साधनों (बास्केट ऑफ चॉइस) पर परामर्श दिया जाएगा।

-सभी गर्भनिरोधक साधनों की मुफ्त उपलब्धता स्वास्थ्य इकाइयों पर मौजूद रहेगी।

-कोरोना संक्रमण को देखते स्वास्थ्य इकाइयों पर लगे कंडोम बॉक्स प्रतिदिन विसंक्रमित किया जाएगा।

-बार-बार आने तथा संपर्क से बचने के लिए कंडोम और गर्भ निरोधक गोली कम से कम दो महीने की आपूॢत लाभाॢथयों को प्रदान की जाएगी। 

-पखवाड़े के दौरान लाभार्थियों को तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया व प्रसव पश्चात आईयूसीडी के प्रति विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा।

-महिला व पुरुष नसबंदी सेवा के इच्छुक लाभार्थियों के प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जाएगी। नियत सेवा दिवस का आयोजन कर संक्रमण रहित चिकित्सा इकाइयों में नसबंदी होगी।

शहर में जनसंख्या घनत्व 12 हजार

वर्ष 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के यहां से सांसद चुने जाने के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में मेट्रो सिटी की तर्ज पर सुविधाएं विकसित होने लगीं। इसी रफ्तार से यहां की जनसंख्या एक दशक में 36 से 44 लाख पार हो गई, लेकिन वाराणसी का क्षेत्रफल 1535 वर्ग किमी से एक इंच नहीं बढ़ा। एक अनुमान के अनुसार जिले में प्रति किमी जनसंख्या घनत्व 2866 है, जबकि शहर में यह चार गुना अधिक 12 हजार है। वर्ष 2011 में शहर का जनसंख्या घनत्व 10008 वर्ग प्रति किलोमीटर था। वर्ष 2020 में बढ़कर 12140 प्रति वर्ग किलोमीटर हो गया। परिणाम, नगर विस्तार होने जा रहा है। 85 गांव शहरी सीमा में शामिल किए गए हैं।

जनपद की स्थिति

-1535 वर्ग किमी जिले का क्षेत्रफल

-159.57 वर्ग किमी शहरी क्षेत्रफल

- 1000 पुरुषों पर हैं 914 महिलाएं

- 10 साल पर होती है जनगणना

-2.42 लाख मकान हैं शहरी क्षेत्र में

इस तरह बढ़ी जनसंख्या

  सन        डिस्ट्रिक्ट       सिटी

-2011     3676841    1597051

-2012     3819676    1638373

-2013     3891202    1685301

-2014     3955765    1735434

-2015     4019226    1790132

-2016     4223505    1842357

-2017     4315247    1895336

-2018     4411536    1925220

-2019     4687365    2142350

जिलाधिकारी ने जनता से की अपील

जिलाधिकारी व जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष कौशलराज शर्मा ने शुक्रवार को बैठक की। कहा, जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति समाज को जागरूक होना होगा। कोविड-19 के दृष्टिगत सुरक्षित ढंग से अस्थायी गर्भनिरोधक साधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य में लगी संस्थाओं व अन्य सहयोगी व्यक्तियों से आगे आकर पखवाड़े के दौरान कार्य करने की अपील की। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने पखवाड़े की तैयारियों पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.