मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की काशी में शादी की खरीदारी जारी, बनारसी साड़ियों और लहंगे की विशेष खरीद
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज अपनी शादी के लिए वाराणसी में बनारसी साड़ियों और लहंगे की खरीदारी कर रही हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

वाराणसी में अपनी मां मुन्नी देवी के साथ साड़ी खरीदती मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज।
HighLights
सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में।
मां मुन्नी देवी के साथ बनारसी साड़ियों की खरीदारी।
ससुराल वालों के लिए विशेष बनारसी साड़ियाँ खरीदी गईं।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की शादी चार दिसंबर को लखनऊ स्थित होटल से होने जा रही है। इसके पूर्व आम घरों में जिस प्रकार शादी की खरीदारी होती है उसी प्रकार की खरीदारी की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में बनारस में अपनी मां मुन्नी देवी के साथ साड़ी खरीदती सांसद प्रिया सरोज की मार्केटिंंग सामने आई है।
दूल्हन के रूप में देश की सबसे युवा सांसद के तौर पर प्रिया सरोज दीपावली के मौके पर काशी में बाजार करने अपनी मां के साथ निकलीं तो जा पहुंचीं बनारसी साड़ी की फेमस दुकान पर। असली बनारसी साड़ी के लिए चर्चित इस दुकान के मालिक परिवार के पुराने परिचित भी बताए गए हैं। मां बेटी ने दुकान पर बनारसी साड़ियों की काफी रेंज को खंगाला और कुछ विशेष की डिमांड भी की है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार साड़ियों की खरीद में रिंकू सिंंह की पसंद के रंगों का भी प्रिया सरोज ने ख्याल रखा है। उन्होंने जरी जरदोजी की कारीगरी के साथ बनी साड़ियों पर खास निगाह डाली और पसंसीदा साड़ियों को पैक भी कराया। ससुराल वालों को तोहफे में देने के लिए भी उनकी पसंद बनारसी साड़ी ही रही। उन्होंने विशेष रंगों और विशेष कारीगरी वाली साड़ियों की पूरी रेंज की डिमांड की है।
पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि लहंगे से लेकर बनारसी अन्य साड़ियां विभिन्न आयोजनों के दौरान पहनने के लिए खरीदी जा रही हैं। इसके साथ ही तोहफे में देने वाली साड़ियों और विशेष साड़ी का आर्डर भी हो चुका है। माना जा रहा है कि सप्ताह भर से पखवारे भर के दौरान बनारसी साड़ियों की मांग पूरी हो जाएगी और तोहफे में देने के लिए भी साड़ियों को पैक कर दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।