विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रि‍केटर र‍िंकू स‍िंह और मछलीशहर सांसद प्र‍िया सरोज की शादी को बचे हैं 'हफ्ते चार', देखें न‍िमंत्रण पत्र की पहली झलक

By Naushad KhanEdited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 12:00 PM (IST)

क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख 4 दिसंबर तय हो गई है, जिसमें 5 ...और पढ़ें

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय लखनऊ में होगा भव्य समारोह।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय लखनऊ में होगा भव्य समारोह।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश की सबसे चर्च‍ित शादी की आध‍िकार‍िक डेट आख‍िरकार सामने आ ही गई है। अब इंड‍ियन क्र‍िकेट टीम के धुरंधर बल्‍लेबाज र‍िंकू स‍िंह और मछलीशहर सांसद प्र‍िया सरोज की शादी को "...बचे हैं हफ्ते चार"। जी हां, बहुप्रतीक्ष‍ित शादी की तारीख चार द‍िसंबर फाइनल है और पांच द‍िसंबर को व‍िदायी होगी। 

rinku2

जौनपुर और वाराणसी ज‍िले में बंटी मछलीशहर सीट की युवा सांसद प्र‍िया सरोज की शादी चार द‍िसंबर को होने जा रही है। दैन‍िक जागरण को म‍िले आमंत्रण पत्र के अनुसार लखनऊ में होटल रमाडा में शादी का आयोजन होगा। जबक‍ि व‍िदायी की ति‍थ‍ि पांच द‍िसंबर तय की गई है। पार‍िवार‍िक सूत्रों के अनुसार पूर्व में आयोजन पैतृक आवास पर ही पूरे क‍िए जाएंगे। इसके बाद होटल में आयोजन के लि‍ए पार‍िवार‍िक लोग शाम‍िल होने के ल‍िए लखनऊ रवाना हो जाएंगे। 

rinku2

पूरे आयोजन के दौरान पारि‍वार‍िक लोगों की जुटान पैतृक आवास से लेकर होटल तक होगी। इस आयोजन में राजनीतिक, क्र‍िकेट और फ‍िल्‍म जगत की हस्‍त‍ियों के साथ ही वीआइपी और वीवीआइपी लोगों को शाम‍िल क‍िया गया है। न‍िमंत्रण पत्र आनलाइन और आफलाइन मोड में जारी क‍िया गया है। र‍िंकू के साथ ही प्र‍िया सरोज भी इन द‍िनों शादी की खरीदारी के साथ ही न‍िमंत्रण पत्र अपने करीब‍ियों को बांटने में व्‍यस्‍त हैं। 

rinku4

र‍िंंकू और प्र‍ि‍या की इस साल की मेगा शादी भले ही लखनऊ में हो रही हो लेक‍िन उनके गांव और क्षेत्र के 1500 पर‍िवारों को व‍िशेष न‍िमंत्रण द‍िया जा चुका है। शादी में व‍िशेष आकर्षण शाहरुख खान की शानदार एंट्री होने की उम्‍मीद है। दरअसल केकेआर के माल‍िक शाहरुख की टीम से ही र‍िंकू स‍िंंह का बल्‍ला आइपीएल में धमाल मचाता है। बीते द‍िनों जागरण को प्र‍िया सरोज ने स्‍पष्‍ट क‍िया था क‍ि शाहरुख खान को बुलाने के ल‍िए शाहरुख को डेट र‍िंकू स‍िंंह ने नोट करा दी है।     

 

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान ने र‍िंकू स‍िंंह से पूछा था -'शादी कब है?' अब र‍िंकू ने नोट करा दी है क‍िंंग खान को डेट, मेहमानों की ल‍िस्‍ट आई सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।