विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा की लहरों पर मौजूद जलयान से देखें एयर शो का र‍िहर्सल, काशी के आसमान में शानदार प्रदर्शन ने जमाया रंग

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 02:57 PM (IST)

वाराणसी में गंगा नदी पर एयर शो का रिहर्सल चल रहा है, जिसमें लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर करतब दिखा रहे ...और पढ़ें

वाराणसी एयर शो: गंगा की लहरों पर जलयान से देखें शानदार हवाई करतब।

वाराणसी एयर शो: गंगा की लहरों पर जलयान से देखें शानदार हवाई करतब।

HighLights

  1. गंगा पर एयर शो का रिहर्सल जारी है।

  2. मानेकशा, विवेकानंद जलयान बने आयोजन के साक्षी।

  3. सुरक्षा हेतु नौका संचालन बंद, कमांडो तैनात।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा की लहरों पर उड़ान भरते लड़ाकू व‍िमान और हेलीकाप्‍टर तो दूर से आपने देखा होगा लेक‍िन र‍िहर्सल के दौरान गंगा की लहरों पर जहां नौका संचालन बंद है वहीं पर जलयान तैनात है। दरअसल वाराणसी में एयरशो के दौरान गंगा की लहरों पर मानेकशा और विवेकानंद जैसे बड़े जलयान आयोजन के जलसारथी बने हैं। इन जलयानों पर कमांडो की भी तैनाती की गई है। 

गंगा में एक ओर तो नौका संचालन सुरक्षा कारणों से बंद है तो दूसरी ओर मानेकशा और विवेकानंद जैसे बड़े जलयान से पूरे आयोजन का नजारा कहीं अध‍ि‍क स्‍पष्‍ट तौर पर देखा जा सकता है। संचालक व‍िकास मालवीय ने बताया क‍ि प्रशासन और एयरफोर्स के अध‍िकार‍ियों की ओर से दोनों जलयानों को इस आयोजन में शाम‍िल क‍िया गया है। उन्‍होंने जलयान के ऊपर से व‍िमानों और हेलीकाप्‍टर के गुजरने की तस्‍वीरों को साझा कर इसे अनोखा पल बताया। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी में एयर शो की गंगा के घाटों पर रिहर्सल देखने पहुंची भीड़, सड़कों से लेकर घाट तक ट्रैफ‍िक जाम की नौबत

दोनों ही जलयानों की गंगा के बीच में सुरक्षा कारणों से तैनाती की गई है। जबक‍ि गंगा में एनडीआरएफ और जलपुल‍िस की लगातार सक्र‍ियता बनी हुई है। वहीं मानेकशा और विवेकानंद जैसे बड़े जलयान पर तैनात लोगों के ल‍िए पूरा आयोजन काफी स्‍पष्‍ट नजारे वाला है। संचालक टीम भी जहां उत्‍साह‍ित है वहीं व‍िमानों की गर्जना के बीच दोनों जलयानों पर मौजूद स्‍टाफ के ल‍िए काफी शानदार नजारे देखने को म‍िल रहे हैं।

एक ओर नमो घाट के ठीक ऊपर और सामने गंगा में करतब करते व‍िमान और हेलीकाप्‍टर अनोखे नजारे प्रस्‍तुत कर रहे हैं तो दूसरी ओर मानेकशा और विवेकानंद सरीखे बड़े जलयान गंगा में पूरे आयोजन की भव्‍यता को चार चांद लगा रहे हैं। एयरफोर्स ने भी स्‍पष्‍ट क‍िया है क‍ि नेवी और थल सेना के व‍िमान भी आयोजन में शाम‍िल होंगे ल‍िहाजा दोनों बड़े जलयानों पर भी आयोजन चलेंगे और आगामी चार द‍िनों में इन जलयानों की छवि‍यां भी रोमांच को चार चांद लगाएंगी। 

यह भी पढ़ें : एयरशो र‍िहर्सल के दौरान नमो घाट के सामने गंगा की लहरों के ऊपर मंडराया दो रोटर वाला च‍िनूक हेलीकाप्‍टर, थम गई लोगों की सांसें