वाराणसी में एयर शो की गंगा के घाटों पर रिहर्सल देखने पहुंची भीड़, सड़कों से लेकर घाट तक ट्रैफिक जाम की नौबत
काशी में एयर शो की रिहर्सल के दौरान गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी, जहां वायुसेना के विमानों के हैरतअंगेज ...और पढ़ें
HighLights
वायुसेना के विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब।
राफेल की गूंज और रेस्क्यू प्रदर्शन ने मन मोहा।
घाटों पर भारी भीड़, सड़कों पर लगा जाम।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में एयर शो के आयोजन के एक दिन पूर्व की रिहर्सल के दौरान घाटों पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आसमान में एयरफोर्स के विमानों के के हैरतअंगेज करतब और साहसिक प्रदर्शन ने काशीवासियों का मन मोह लिया।
एयर फोर्स के रिहर्सल के दौरान फाइटर पायलटों ने अपने दमखम, कौशल और कर्तव्यनिष्ठा का शानदार प्रदर्शन किया। राफेल की गूंज से पूरा काशी सुबह गूंज उठा, वहीं हेलीकॉप्टर से उतरकर रेस्क्यू टीम ने बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। जवानों की मुस्तैदी और साहसिक गतिविधियों को देखकर घाटों पर मौजूद लोग रोमांचित नजर आए।

एयर शो के रिहर्सल ने काशी के घाटों पर देशभक्ति और गौरव का माहौल बना दिया। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। काशीवासियों के लिए यह पल गर्व और रोमांच से भर देने वाला रहा। वहीं सड़कों से लेकर गंगा घाट और नमो घाट के आसपास के क्षेत्रों में भी सड़कों पर लोगों का उत्साह चरम पर रहा।

वहीं लोगों की घाटों पर भीड़ रही तो सड़कों पर ट्रैफिक जाम सरीखा नजारा सुबह से ही नजर आने लगा था। इसे दुरुस्त करने में पुलिस प्रशासन के मानो हाथ पांव फूल गए। जबकि नमो घाट पर सुरक्षा कारणों से एंट्री प्रतिबंधित है तो दूसरी ओर अन्य घाटों पर विमानों के करतब और शौर्य को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी खूब उमड़ रही है।
